Vitamin K Food: अक्सर लोग विटामिन डी, विटामिन ई या विटामिन सी के बारे में बात करते नजर आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि विटामिन के भी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. विटामिन के ना सिर्फ खून जमाने में मदद करता है बल्कि हड्डियों, दिल और त्वचा की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो चोट लगने पर ज्यादा खून बहने लगता है. कई लोगों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और इंसान थका हुआ महसूस करता है. अगर आप भी ऐसा महसूस कर रहे हैं तो यकीनन आपके अंदर विटामिन के की कमी है. इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको रोजाना डाइट में Vitamin K से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के टाइम ये 3 चीजें बॉडी के साथ क्या करती हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया आहार में कैसे करें शामिल
Vitamin K क्या है?
विटामिन K एक फैट सॉल्युबल विटामिन है. यह दो तरह का होता है पहला विटामिन के1 और दूसरा विटामिन के2 आदि. यह ज्यादातर फर्मेंटेड फूड, एनिमल प्रोडक्ट्स और हरी सब्जियों में पाया जाता है.
विटामिन K की कमी से क्या होता है?
- बार-बार नाक या मसूड़ों से खून आना
- हल्की चोट में भी ज्यादा ब्लीडिंग
- हड्डियों में दर्द या कमजोरी
- थकान और इम्यूनिटी कमजोर होना
विटामिन के किन चीजों में पाया जाता है?
- हरी पत्तेदार सब्जियां- आप अपने आहार में हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ दें जैसे पालक, सरसों का साग, मेथी, बथुआ और पत्ता गोभी आदि. इसमें Vitamin K भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आप रोज एक सब्जी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.
ब्रोकोली और फूलगोभी- इन दो सब्जियों में विटामिन के भरपूर मात्रा में पाया जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक ये दोनों सब्जियां ना सिर्फ पाचन के लिए अच्छी हैं बल्कि इनमें Vitamin K भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. - सोयाबीन- आप सोयाबीन अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. टोफू और सोया दूध में Vitamin K2 आसानी से मिल जाएगा, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
दही और पनीर- आप दही और पनीर को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन के2 मिलेगा. आप फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट्स को खरीदकर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.
अंडे की जर्दी- अंडे की जर्दी Vitamin K का अच्छा स्रोत है. हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए. जरूरत से ज्यादा खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
विटामिन K के अद्भुत फायदे
- खून जमाने में मददगार
- हड्डियों को मजबूत बनाना
- दिल की सेहत के लिए अच्छा
- घाव भरने में मददगार
- महिलाओं के लिए फायदेमंद
- हड्डियों की कमजोरी दूर करना
- ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करना
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं सदाबहार फूल के ये 7 फायदे? आचार्य बालकृष्ण ने बताया किस बीमारी में काम आते हैं ये फूल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines