---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Vitamin-K Benefits: बॉडी के लिए क्यों जरूरी Vitamin-K? ये हैं कमी के संकेत, ऐसे करें दूर

Vitamin-K Benefits: हमारे शरीर के लिए विटामिन जरूरी होते हैं। इन पोषक तत्वों की कमी से शरीर में कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। विटामिन-K के बारे में कितना जानते हैं आप? आइए जानते हैं इसकी कमी के संकेत, रिस्क और प्राकृतिक सोर्स।

---विज्ञापन---

Vitamin-K Benefits: शरीर को सेहतमंद रहने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करना आवश्यक होता है। इनमें विटामिन, मिनरल्स और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट शामिल होते हैं। विटामिन-K एक ऐसा न्यूट्रिएंट है, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। विटामिन-के की कमी होने से सबसे अधिक असर दिल और हड्डियों पर होता है। विटामिन-के शरीर के लिए प्रकार के कार्यों को करने में मदद करता है। आइए जानते हैं इस डायटीशियन की राय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डायटीशियन भावेश कहते हैं कि विटामिन-के भी बाकी जरूरी विटामिन्स की तरह अहम होता है। इस विटामिन की मदद से शरीर में ब्लड क्लॉटिंग में मदद मिलती है। विटामिन-डी की तरह विटामिन-के भी बोन हेल्थ के लिए जरूरी है और इसकी कमी से दिल के बीमारियां भी हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विटामिन-K की कमी के संकेत

  • 1. खून का थक्का न बनना, इससे चोट लगने पर ज्यादा खून बह सकता है।
  • 2. हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे फ्रैक्चर का रिस्क बढ़ जाता है।
  • 3. इस विटामिन की कमी से कैल्शियम का जमाव होता है, जिससे आपको दिल की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है।
  • 4.त्वचा पर आसानी से नील पड़ जाना।
  • 5. नाक से खून बहना।

दिल और हड्डियों के लिए जरूरी क्यों?

दरअसल, यह भी विटामिन-डी की तरह एक फैट सॉल्यूबल विटामिन होता है। इस न्यूट्रिएंट की मदद से दिल की मांसपेशियों का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। वहीं, हड्डियों के लिए भी आपको इस विटामिन की आवश्यकता होती है क्योंकि K विटामिन, मसल्स में ग्रीसिंग का काम करता है, जिससे बोन डेंसिटी बढ़ती है।

---विज्ञापन---

विटामिन-K के नेचुरल सोर्स

इसके लिए आपको अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना होता है, जिसमें ब्रोकोली, पत्तागोभी, पालक शामिल होते हैं। धनिए के पत्तों में भी विटामिन-के होता है। विटामिन-के2 भी, K विटामिन का एक प्रकार है, इसके लिए आपको नॉनवेज फूड्स का सेवन करना चाहिए, खासतौर पर मछली और अंडे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 27, 2025 03:50 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola