5 Vitamins की कमी से आती है कमजोरी, 40 की हो चुकी महिलाएं ध्यान दें

Vitamin For Women Over 40 Years: उम्र के अलग-अलग स्टेज पर महिलाओं के शरीर में कई सारे चेंज आते हैं। 40 साल की उम्र के बाद शरीर में कई जरूरी विटामिन की कमी आने लगती है। इसलिए हर महिलाओं को अपनी हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए।

vitamin deficiency symptoms chart list 10 nutritional deficiency diseases best supplements for over 40 female list 10 nutritional deficiency diseases and their causes nutrient deficiency symptoms causes of nutritional deficiency 5 deficiency diseases and their prevention what are 5 deficiency diseases?

Image Credit: Freepik

Vitamin For Women Over 40 Years: बढ़ती उम्र के साथ ही धीरे-धीरे हमारे शरीर में पोषण की कमी आने लगती है। खासतौर से महिलाओं की बॉडी में विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स की कमी आने लगती है। 40 की उम्र के बाद महिलाओं को ज्यादा पोषण की जरूरत पड़ती है। इसके कारण शरीर में आए हार्मोनल बदलाव और बढ़ती उम्र दोनों ही हैं।

विज्ञापन

कई बार युवा अवस्था में महिलाएं अपने खान-पान और जीवनशैली को लेकर बहुत लापरवाही करती हैं। जिसका नतीजा आगे चलकर बढ़ती उम्र के साथ तेजी से नजर आने लगता है। बच्चे होने के बाद और शरीर में हार्मोंलन बदलाव होने से महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है,जो जल्दी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। ऐसे में 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं को जरूरी विटामिन के लिए अपनी डाइट में जरूरी फूड आइटम्स शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए कौन-कौन से विटामिन जरूरी

विटामिन ई (Vitamin E)

उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं के फेस पर भी झुर्रियों दिखने लगती हैं। ऐसे में विटामिन ई से भरपूर खाने की चीजें शामिल करना चाहिए। इससे स्किन, हेयर और नाखून हेल्दी बने रहेंगे। विटामिन ई से एंजिग और दाग-धब्बों की परेशानी को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए डाइट में बादाम, पीनट बटर और हरी सब्जियां जैसे-पालक,सिरियल जर्म आदि चीजें शामिल करें।

विज्ञापन

विटामिन डी (Vitamin D)

उम्र बढ़ने पर महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी बीमारियां भी परेशान करती हैं। इसके लिए टाइम पर विटामिन डी से भरपूर डाइट और सप्लीमेंट्स लेते रहना चाहिए। महिलाओं की बॉडी में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द की परेशानी सबसे अधिक परेशान करने लगती है। इसके लिए रोज सुबह उठकर धूप में आधा घंटा बैठें और खाने में दूध, पनीर, मशरूम, सोया, मक्खन, दलिया, फिश और अंडे का सेवन करें।

विज्ञापन

विटामिन सी (Vitamin C)

40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई सारी बीमारियां पैदा होने लगती हैं। इसके कारण वो कमजोर होती हैं, क्योंकि इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। इसलिए खाने में विटामिन सी से भरपूर चीजें खानी चाहिए। विटामिन सी से त्वचा हेल्दी रहती है। इसलिए खाने में नींबू, संतरा, हरी सब्जियां और आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

40 से लेकर 45 की उम्र में महिलाएं मेनोपॉज से गुजरती है। क्योंकि इस टाइम शरीर में काफी चेंजेस आते हैं। हार्मोनल बदलाव होने पर सेहत और आंखों पर भी असर पड़ता है। इस टाइम महिलाओं को विटामिन ए से भरपूर फल और सब्जियां जैसे- गाजर, पपीता, कद्दू के बीज और पालक का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

विटामिन बी हमारी मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। प्रेगनेंसी के दौरान बच्चे के दिमाग के विकास के लिए महिलाओं को विटामिन बी9 दिया जाता है, जिससे शिशु का दिमाग ठीक से विकसित हो पाए। ठीक उसी प्रकार महिलाओं को भी उम्र के साथ-साथ विटामिन बी से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इसमें बीन्स, ग्रेन्स, यीस्ट शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ