हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vitamin-D की कमी दूर करेंगे ये 5 फूड्स! जानें किस समय खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद

Vitamin-D Foods: शरीर में विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए, जो नेचुरल हों और अफोर्डेबल भी हों, ताकि हर कोई इनका सेवन कर सके। हम आपको विटामिन-डी से भरपूर फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

विज्ञापन
Vitamin-D Foods

Vitamin-D Foods: अगर आपको अपनी हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होती है, तो यह शरीर में विटामिन-डी की कमी का संकेत होता है। दरअसल, यह पोषक तत्व हमारी बॉडी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसकी कमी से फ्रैक्चर होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। विटामिन-डी एक फैट सॉल्यूबल विटामिन है, जिसकी कमी पूरी करना जरूरी है, नहीं तो आगे चलकर इसकी डेफिशिएंसी से शरीर ज्यादा बीमार हो सकता है और आपकी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। विटामिन-डी स्ट्रेस हार्मोन्स को भी नियंत्रित करता है। हेयर फॉल से लेकर कमजोर इम्यूनिटी भी इस विटामिन की कमी का एक लक्षण होता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर वीके मिश्रा एक गैस्ट्रो एक्सपर्ट हैं और विटामिन-डी की महत्वता को बताते हैं। वे अपने वीडियो में बताते हैं कि विटामिन-डी का ऑप्टिमल लेवल हर इंसान के शरीर में होना जरूरी होता है क्योंकि इसकी ज्यादा कमी ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकती है। यह एक इसेंशियल विटामिन है जो हड्डियों, दांतों और मसल्स को मजबूती देता है। इसकी कमी होने से आपको पीठ में दर्द हो सकता है, शरीर में कमजोरी आ सकती है। इसके अलावा, नींद की समस्या या फिर डिप्रेशन भी इस विटामिन की कमी का संकेत है।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

इन 5 फूड्स से बढ़ेगा लेवल

1. मछली- सैल्मन, टूना, मैकेरल और सार्डिन्स जैसी मछलियों के सेवन से शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी की जा सकती है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

2. अंडे- अंडे का पीला भाग जिसे एग योक भी कहते हैं, भी विटामिन-डी का अच्छा सोर्स है। अगर आप रोजाना अंडे खाते हैं, तो इससे भी शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन

3. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स- मिल्क प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, दही और पनीर भी विटामिन-डी के सोर्स हैं। आप इन फूड्स को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, धूप मुख्य रूप से सुबह के समय की धूप भी इस विटामिन का बढ़िया सोर्स है।

4. मशरूम- मशरूम खाने से भी शरीर में विटामिन-D की कमी दूर की जा सकती है। ये शाकाहारी लोगों के लिए एक बेहतरीन फूड ऑप्शन है। माइटेक और पोर्टेबेलो, दो मशरूम के प्रकार हैं, जो धूप में उगते हैं, इन्हें खाने से जल्दी विटामिन-डी की कमी पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

5. फोर्टिफाइड सीरियल्स- ऐसे अनाज भी विटामिन-डी से भरपूर होते हैं। फॉर्टिफाइड सीरियल्स को विटामिन्स के साथ मिनरल्स का भी सोर्स माना जाता है। आप इन्हें नाश्ते में ले सकते हैं। ये अनाज शरीर में पोषण के स्तर को बढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola