Health Tips: सेहत को फिट रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स की काफी ज्यादा जरूरत होती है. इसके साथ ही सारे पोषण तत्व शरीर को अच्छे से काम करने के साथ ही बूस्ट करने में काफी ज्यादा मददगार होते हैं. ऐसा माना जाता है कि विटामिन D (Vitamin D) हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके और भी फायदों के बारे में? अगर नहीं तो आइए जानते हैं एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेनिंग पा चुके गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी से इसके बारे में गहराई से और यह भी कि इसकी कमी से कौन-कौन से बड़े खतरे हो सकते हैं.
विटामिन D 200 से ज्यादा जीन को करता है कंट्रोल
डॉ. सौरभ सेठी के मुताबिक, यह सिर्फ विटामिन नहीं बल्कि एक हार्मोन की तरह काम करता है. यह शरीर में 200 से ज्यादा जीन को कंट्रोल करने में मदद करता है और सेहत को अनेक तरीकों से लाभ पहुंचाता है.
विटामिन D के फूड सोर्स हैं बेहद कम
डॉ. सेठी का मानना है कि विटामिन D के फूड सोर्स सीमित हैं. सैल्मन, टूना, अंडा और मशरूम जैसे खाद्य पदार्थों में भी सीमित मात्रा में विटामिन D पाया जाता है. इसका सबसे अच्छा स्रोत केवल 15 मिनट की धूप है.
विटामिन D की डेफिशिएंसी होती है साइलेंट
एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन D की कमी साइलेंट यानी चुपचाप होती है. अगर आपके शरीर में साल भर से इसकी कमी है, तब भी आपको इसके लक्षण तुरंत महसूस नहीं होते. इसके संकेत हो सकते हैं थकान, चिड़चिड़ापन, बार-बार बीमार पड़ना आदि.
ये भी पढ़ें- ये पत्ता है हार्ट की बीमारियों पर असरदार, PM Modi खुद करते हैं सेवन, डॉक्टर ने दी खाने की सलाह
जरूरत से ज्यादा न लें सप्लीमेंट
बहुत से लोग बिना डॉक्टर की सलाह के विटामिन D सप्लीमेंट लेना शुरू कर देते हैं. जरूरत से ज्यादा लेने पर यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए सप्लीमेंट शुरू करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
सूरज की रोशनी है सबसे अच्छा स्रोत
विटामिन D का सबसे अच्छा और नेचुरल स्रोत है सूरज की रोशनी. रोजाना 10–30 मिनट की दोपहर की धूप लेने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन D मिल सकता है, जो आपके इम्यून सिस्टम से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है.
ये भी पढ़ें- रोजाना पानी में डालकर पी लें ये एक चीज, वेट लॉस से लेकर इम्युनिटी तक कर देगा बूस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
3 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
8 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
10 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
11 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines