हड्डियों, पीठ में दर्द है तो आप में हो सकती है Vitamin D की कमी, ये हो सकती हैं बीमारियां
Edited By Deepti Sharma

Vitamin D
Edited By Deepti Sharma

Vitamin D
Vitamin D Deficiency Symptoms: जब शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी नहीं मिल पाता तब इससे जुड़ी कई समस्याएं आने लगती हैं। विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों का बोन डेंसिटी कम हो सकता है और तो और हड्डियां आसानी से टूट भी सकती हैं। इसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी का एक रोग है जिससे फ़्रैक्चर का ख़तरा बढ़ जाता है) होने का खतरा भी पैदा हो सकता है।
आपको बता दें, दुनिया भर में ऐसे लोगों की संख्या बहुत बड़ी है, जिनमें विटामिन डी की कमी है। ये कमी नवजात शिशुओं से लेकर बच्चों और बड़ों तक हर किसी पर असर कर सकती है।
ये भी पढ़ें- आपको भी आती है बहुत नींद? शरीर में हो सकती है इस चीज की कमी
विटामिन D बोन हेल्थ और इम्यूनिटी सहित कई जरूरी कामकाज में भूमिका निभाता है। ये कैंसर को रोकने में भी मदद करता है, इसके अलावा, डिप्रेशन, दिल का रोग, डायबिटीज और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से सुरक्षा भी करता है। विटामिन डी की कमी से बचने के लिए भरपूर भोजन को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। धूप लेने से भी इसकी कमी दूर हो सकती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
(Ambien)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: