विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. यह हड्डियों को मजबूत रखने और शरीर में कैल्शियम के इस्तेमाल में अहम भूमिका निभाता है. इसके बावजूद आजकल कई लोगों में विटामिन डी की कमी देखी जा रही है और यह बीमारी लंबे वक्त तक रहती है. इसका एक बड़ा कारण सही धूप का न मिलना भी हो सकता है, क्योंकि आजकल ज्यादातर लोग धूप लेना ही पसंद नहीं करते और अगर लेते हैं तो 5 से 10 मिनट बैठकर वापस अंदर चले जाते हैं. हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है क्योंकि एम्स की शोध में भी भारतीय लोगों में विटामिन डी की कमी को लेकर अध्ययन किया गया है एम्स के डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी ने कुछ बातें ऐसी बताई हैं जो विटामिन डी की कमी को पूरे करने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ रहा H1N1 का संक्रमण, सरकार ने जारी की एडवाइजरी; मास्क पहनें और भीड़ से बचें
शरीर को विटामिन डी कहां से मिलता है?
विटामिन डी का सबसे नेचुरल तरीका सूरज की रोशनी है. जब सूरज की पराबैंगनी किरणें स्किन पर पड़ती हैं तो शरीर खुद विटामिन डी बनाने का प्रोसेस शुरू हो जाता है. हालांकि, शरीर में बनने वाली विटामिन डी की मात्रा हर इंसान में एक जैसी नहीं होती. साल, स्किन का रंग, मौसम, कपड़ों से शरीर कितना ढका है और धूप में कितना समय बिताया जा रहा है.
अंडे से कितना विटामिन डी मिलता है?
अंडे की जर्दी में विटामिन डी पाया जाता है. इसलिए इसे खाने में शामिल करना विटामिन डी पाने का एक तरीका हो सकता है, लेकिन अंडे में इसकी मात्रा इतनी अधिक नहीं होती कि सिर्फ अंडे खाकर हर इंसान की विटामिन डी की पूरी जरूरत पूरी हो जाए. इसलिए अंडे को विटामिन डी के एक अच्छा स्रोत माना जाता है.
सैल्मन मछली भी है अच्छा स्रोत
सैल्मन जैसी मछलियों में विटामिन डी की मात्रा अंडे के मुकाबले ज्यादा होती है. इसलिए जो लोग मछली खाते हैं, उनके लिए यह खाना बेहतर हो सकता है. इससे कुछ ही दिनों में विटामिन डी पाने का बेहतर ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, सैल्मन हर इंसान के रोजाना के खाने का हिस्सा नहीं होती. इसलिए अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
कॉड लिवर तेल में भी मिलता है विटामिन डी
कॉड लिवर तेल में विटामिन डी पाया जाता है, लेकिन इसे बिना डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो बहुत ही कम मात्रा में करें और लिवर की हेल्थ को बरकरार रखें.
फिर धूप क्यों जरूरी मानी जाती है?
खाने की तुलना में धूप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शरीर सूरज की पराबैंगनी किरणों की मदद से खुद विटामिन डी बना सकता है. इसलिए धूप लेना विटामिन डी पाने का एक आसान प्राकृतिक तरीका हो सकता है. एम्स की शोध में दिल्ली की शहरी और गांव की आबादी में विटामिन डी की कमी और धूप से जुड़ी चीजों पर अध्ययन किया गया.
इसे भी पढ़ें- Fatty Liver में क्या पिएं? एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने बताईं 5 हेल्दी ड्रिंक्स, डाइट में जरूर करें शामिल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
22 mins agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
16 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
20 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
22 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines