क्या शरीर में बढ़ गया है आलस का लेवल और थकान, विटामिन-डी की कमी के संकेत, स्टडी में बड़े खुलासे
Vitamin D Deficiency: एक स्टडी के अनुसार, विटामिन डी की कमी के कारण सबसे ज्यादा नुकसान हड्डियों को पहुंचता है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Vitamin D Deficiency: क्या सर्दी के मौसम में आपके शरीर में भी थकान और आलस का लेवल बढ़ जाता है? क्या सुस्ती आपके शरीर के अंगों पूरी तरह से जकड़ लेती है? अगर इन सवालों का जवाब हां है तो सावधान हो जाइए, यह संकेत बताते हैं कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है। इसका बड़ा कारण कोहरा है, क्योंकि कोहरे के कारण लोगों को सूरज की धूप नहीं मिल पाती। ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों से अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।
अगर आप सूरज की धूप से विटामिन डी नहीं ले पा रहे हैं तो खाने के साथ इसकी कमी को पूरा करना होगा। आप विटामिन डी से भरपूर चीजें खा सकते हैं, जैसे- अंडा, संतरा, दही, मशरूम और गाय का दूध।
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक के समय क्यों जरूरी है CPR?
शरीर के लिए विटामिन डी बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें कि विटामिन डी कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फेट जैसे अन्य महत्वपूर्ण खनिजों के साथ आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। विटामिन डी कमी की वजह से हड्डियों को तो नुकसान होता ही है, इसकी कमी से हार्मोन्स पर भी काफी असर पड़ता है, जिससे मूड-स्विंग होते हैं और नींद कम आती है। कुल मिलाकर विटामिन डी की कमी आपके हेल्दी शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।
हाल ही में, विटामिन डी पर एक स्टडी की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि विटामिन डी की कमी से इंसान को कैंसर, हार्ट डीजीस, डायबिटिज, ऑटोइम्यून प्रॉब्लम और डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अगर किसी बच्चे के शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो उसको रिकेट्स नामक बीमारी हो सकती है, जिसमें बच्चे की हड्डियों में परेशानी होती है। वहीं बड़े लोगों को विटामिन डी की कमी की वजह से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से जूझना पड़ सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस में शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: