Vitamin Deficiency: ज्यादा ठंड लगना भी इस विटामिन की कमी का संकेत, इग्नोर किया तो बढ़ जाएगी बीमारी

Vitamin Deficiency: सर्दियों के मौसम में ठंड लगना कॉमन है, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने के बावजूद भी ऐसा होना गंभीर संकेत है कि आपके शरीर में जरूरी तत्वों की कमी हो रही है।

Vitamin Deficiency

Vitamin Deficiency: देश में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, इस मौसम में आपको ठंड लगे, यह कॉमन बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा महसूस होती है, तो यह सेहत के लिहाज से बिल्कुल सही नहीं है। ज्यादा ठंड लगना भी एक प्रकार का इशारा है कि आपके शरीर में किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी हो रही है। जी हां, विटामिन-डी इनमें सबसे अहम विटामिन होता है, जो कम होने से शरीर को ज्यादा ठंड लगती है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

विटामिन-डी क्यों जरूरी?

विटामिन-D हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व होता है। इसकी कमी से इम्यूनिटी प्रभावित होती है। लो विटामिन-डी से हड्डियों में भी कमजोरी आती है। इस विटामिन के कम होने से शरीर को ज्यादा ठंडक महसूस होती है। इसके पीछे का कारण थर्मोरेग्युलेशन प्रक्रिया है, जिसमें शरीर खुद ही अपने तापमान को बैलेंस करता है। ब्रेन, ब्लड सेल्स और पसीना, इन तीनों के मेल से शरीर का ताप मैनेज होता है। हालांकि, सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, कुछ अन्य विटामिनों की कमी से भी ठंड महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

विटामिन-डी की कमी के शुरुआती संकेत

थकान, कमजोरी, हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन के साथ लगातार ठंड लगना और सिर में दर्द रहना विटामिन-डी की कमी के संकेत होते हैं।

विज्ञापन

इन तत्वों की कमी से भी लगती है ठंड

विटामिन बी-12

यह एक ऐसा तत्व है, जिसकी कमी से शरीर में खून की मात्रा भी कम हो जाती है। बी-12 कम होने से DNA के विकास में भी अवरोध होता है। साथ ही, शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होता है। अगर बॉडी में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है, तो इससे भी ठंड ज्यादा लग सकती है।

विज्ञापन
Vitamin b-12 foods

फोटो क्रेडिट- Meta AI

आयरन

विज्ञापन

आयरन भी शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करता है। खून की कमी होने से भी इंसान को ज्यादा सर्दी महसूस होती है। आयरन डेफिशियेंसी होने से भी एनीमिया, खून से संबंधित बीमारी हो सकती है। आयरन की कमी से ठंड के साथ-साथ कमजोरी और थकान भी महसूस होती है।

फोलेट

विज्ञापन

फोलेट भी एक ऐसा तत्व है, जिसके कम होने से शरीर को गंभीर बीमारी हो सकती है। फोलेट की कमी से भी एनीमिया के साथ पाचन संबंधी रोग और सर्दी-जुकाम हो सकता है। इसके साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ