Vitamin-D Benefits: सेहतमंद रहने के लिए शरीर को हर प्रकार के तत्वों की जरूरत होती है, इनमें विटामिन की अहम भूमिका रहती है। विटामिन बी-12, विटामिन-सी और विटामिन-डी, कुछ ऐसे विटामिन्स हैं, जिनकी कमी से न सिर्फ पोषण बल्कि बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता है। विटामिन-डी हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और इम्यूनिटी के लिए एक जरूरी तत्व माना जाता है। हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि विटामिन-डी की कमी हाई बीपी से जुड़ी हो सकती है। इस रिसर्च के अनुसार, विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।
विटामिन-डी की खासियत
विटामिन-डी और डी-3, दोनों ही हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं। यह हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी एक अहम तत्व माना जाता है। इसके नेचुरल सोर्स की बात करें, तो सूरज की रोशनी के संपर्क में रहने से इस तत्व की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। विटामिन-डी हमारे शरीर में मिनरल्स के स्तर को भी नियंत्रित करता है। विटामिन-डी स्किन एलर्जी से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें- Body को अंदर से डिटॉक्स करेंगे ये 3 टिप्स
विटामिन-डी और बीपी का कनेक्शन
एक ताजा रिसर्च के अनुसार, विटामिन-डी का हाई बीपी पर प्रभाव से पता चलता है कि विटामिन-डी की कमी हाई बीपी से जुड़ी हो सकती है। रिसर्च में यह भी पाया गया कि विटामिन-डी के पर्याप्त स्तर से रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट में, जर्नल ऑफ द एंडोक्राइन सोसाइटी की प्रकाशित शोध से यह पता लगाया गया है कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण विटामिन की अलग-अलग खुराकें लेबनान के बेरूत के पास रहने वाले 200 से अधिक अधिक वजन वाले बुजुर्गों की सेहत को कैसे प्रभावित कर सकती हैं। प्रोफेसर डॉ. गदा अल-हज्ज फुलेहान बताते हैं कि विटामिन डी सप्लीमेंट, जब कैल्शियम के साथ दिया जाता है, तो अधिक वजन वाले बुजुर्ग व्यक्तियों में बीपी को कम कर सकता है। यह रिसर्च मोटे व्यक्तियों, हाई बीपी वाले व्यक्तियों और विटामिन-डी की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है।
Image Credit: Freepik
क्या है एक्सपर्ट की राय?
हालांकि, रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस तथ्य पर अब भी और थोड़े शोध और जांच की जरूरत है, ताकि इसको इलाज के रूप में आगे काम में लिया जा सके। वहीं, विशेषज्ञ बताते हैं कि बीपी कंट्रोल करने के लिए स्वस्थ आहार और जीवनशैली अपनाना जरूरी है। वहीं, इस बात को लेकर भी कोई ठोस सबूत नहीं है कि, सिर्फ विटामिन-डी कम होने से ही बीपी भी प्रभावित हो सकता है। साथ ही, हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि विटामिन-डी की कमी दूर करने के लिए आपको सनलाइट में रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
4 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
8 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
9 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines