Vitamin-D Benefits: शरीर में विटामिन D बढ़ाने के लिए कौन-कौन से फूड्स फायदेमंद?

Vitamin-D Benefits: विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए ही नहीं बल्कि इम्यूनिटी के लिए भी जरूरी होता है। विटामिन-डी की मदद से हड्डियों की बीमारी से बचा जा सकता है। विटामिन-डी मांसपेशियों के लिए भी जरूरी होता है और शरीर में एनर्जी का सोर्स बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण है।

Vitamin-D Benefits

Vitamin-D Benefits: विटामिन-डी को सनशाइन विटामिन के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस विटामिन का सबसे ज्यादा लाभदायक सोर्स धूप है। विटामिन-डी का संबंध मजबूत हड्डियों से होता है। यह विटामिन सभी जरूरी विटामिनों में से एक, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने में भी मदद करता है। वृद्ध लोगों में गिरने और फ्रैक्चर की समस्या को कम करने के लिए और मांसपेशियों की कार्यक्षमता को बनाए रखने में भी यह विटामिन मदद कर सकता है। यह पोषक तत्व थकान मिटाता है और आपको पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर जमाल खान कहते हैं कि शरीर में विटामिन-डी डेफिशिएंसी से सबसे ज्यादा असर बॉडी में होता है। इसकी कमी से आप हर समय थका हुआ महसूस करते हैं और कमजोर महसूस करते हैं। हालांकि, कुछ समय की धूप लेने से इसकी पूर्ति की जा सकती है लेकिन कई बार कुछ लोगों में इस विटामिन की कमी ज्यादा हो जाती है जिस वजह से उन्हें सप्लीमेंट्स का सहारा लेना पड़ता है। शरीर में एनर्जी का सोर्स इंक्रीज करने के लिए आपको सप्लीमेंट्स की जगह कुछ चीजें खाना शुरू कर देना चाहिए। डॉक्टर कहते हैं कि जो लोग 40 से 50 साल की उम्र के होते हैं, उनमें इसकी ज्यादा कमी होती है, इसलिए वे लोग सप्लीमेंट ले सकते हैं।

ये फूड्स करेंगे कमाल

1. डेयरी फूड्स- दूध और प्लांट-बेस्ड मिल्क का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। दही, पनीर और छाछ पीने से भी लाभ होगा। प्लांट-बेस्ड मिल्क में आप बादाम, नारियल और ओट्स मिल्क पी सकते हैं।

विज्ञापन

2. फैटी फिश- सार्डिन, सैल्मन, मैकेरल और अल्बकोर मछलियों में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 होता है, जो विटामिन-डी का नेचुरल सोर्स है।

3. संतरे का जूस- विटामिन-डी के लिए आपको संतरे का जूस भी रोजाना पीना चाहिए। साथ ही, गाजर का भी रस पी सकते हैं।

विज्ञापन

4. ऑयस्टर- सीफूड विटामिन-डी का बढ़िया सोर्स होता है। अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो ऑयस्टर भी खा सकते हैं।

5. अंडा- अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ अच्छी मात्रा में विटामिन-डी भी होता है। इसका पीला भाग खाने से शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी होगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ