Vitamin-C Deficiency: हेल्दी रहने के लिए हमें अपने शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने की जरूरत होती है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी विटामिन-सी होता है। अगर किसी के शरीर में इस तत्व की कमी हो जाती है तो उसे ड्राई स्किन, बालों का गिरना और बार-बार इंफेक्शन हो जाता है। विटामिन-सी के बारे में कोरोना के दौरान काफी चर्चा हुई है। दरअसल, विटामिन-सी की गोलियों को खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट भी इस विटामिन को बहुत अहम मानते है। आइए जानते हैं इसकी कमी होने पर कौन सी बीमारी हो सकती है, क्या लक्षण दिखते हैं और क्या खाने से बढ़ सकता है।
क्यों जरूरी है विटामिन-सी?
खून बढ़ाने में- विटामिन-सी की मदद से खून बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो उसे पूरा करने के लिए आयरन के साथ विटामिन-सी दिया जाता है क्योंकि ये आयरन के अब्जॉर्पशन को बढ़ाता है। विटामिन-सी की मदद से हड्डियां मजबूत होती है।
स्तनपान- ऐसी महिलाएं जो स्तनपान करवाती हैं, उन्हें भी विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में चाहिए होता है। विटामिन-सी से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- इस दवा का ज्यादा सेवन कर सकता है किडनी डैमेज, दिखते हैं ये 5 लक्षण
थायरॉइड- इस बीमारी से बचने के लिए भी शरीर में पर्याप्त विटामिन-सी की जरूरत होती है। विटामिन-सी की मदद से थायरॉइज हार्मोन्स का कार्य सही से होता है।
इम्यूनिटी- कोरोना के दौर में लोगों को सबसे ज्यादा इम्यूनिटी की समस्या हो रही थी। इम्यूनिटी को बढ़ाने वाला अहम तत्व विटामिन-सी होता है।
दांतों और हड्डियों की कमजोरी- अगर किसी के शरीर में विटामिन-सी की कमी है तो उन्हें अक्सर दांतों, मसूड़ों और हड्डियों में दर्द रहेगा।
स्किन और बालों- विटामिन-सी एक ऐसा न्यूट्रिएंट होता है, जो हमारी स्किन की गुणवत्ता के साथ-साथ बालों की क्वालिटी को भी इंप्रूव करता है। ड्राई स्किन, स्किन पर नीले धब्बे हो जाना भी विटामिन सी की कमी का संकेत होते हैं।
विटामिन-सी की कमी के 5 संकेत
- लगातार थकान होना।
- होंठों और स्किन पर ड्राई और पपड़ीदार त्वचा होना।
- स्किन पर नीले और लाल धब्बे दिखना।
- बच्चों की हड्डियां कमजोर होना।
- घावों को जल्दी न भरना।
कैसे बढ़ाएं विटामिन-सी?
SAAOL हार्ट सेंटर के डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि विटामिन- सी को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के लिए हमें कुछ फलों और सब्जियों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। अमरूद, नींबू, स्ट्रॉबेरी, कीवी और संतरा खाना चाहिए। लाल-हरी शिमला मिर्च, पत्तेदार सब्जी जैसे पालक और ब्रोकली भी विटामिन-सी का सोर्स होते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स में दही खाना भी लाभकारी होता है।
ये भी पढ़ें- प्रदूषित इलाकों में बढ़ जाता है इस कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें शुरुआती लक्षण और उपाय
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
4 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
8 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
22 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines