Vitamin C: शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-सी? कमी के लक्षण क्या और किन रोगों से करता है बचाव

Vitamin-C Deficiency: क्या आपको भी बार-बार संक्रमण होता है या फिर हेयर फॉल की समस्या होती है? अगर हां, तो इस संकेत को बिल्कुल हल्के में न ले क्योंकि ये हमारे शरीर में विटामिन-सी की कमी का इशारा करता है।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Vitamin-C Deficiency: हेल्दी रहने के लिए हमें अपने शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने की जरूरत होती है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी विटामिन-सी होता है। अगर किसी के शरीर में इस तत्व की कमी हो जाती है तो उसे ड्राई स्किन, बालों का गिरना और बार-बार इंफेक्शन हो जाता है। विटामिन-सी के बारे में कोरोना के दौरान काफी चर्चा हुई है। दरअसल, विटामिन-सी की गोलियों को खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट भी इस विटामिन को बहुत अहम मानते है। आइए जानते हैं इसकी कमी होने पर कौन सी बीमारी हो सकती है, क्या लक्षण दिखते हैं और क्या खाने से बढ़ सकता है।

क्यों जरूरी है विटामिन-सी?

खून बढ़ाने में- विटामिन-सी की मदद से खून बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो उसे पूरा करने के लिए आयरन के साथ विटामिन-सी दिया जाता है क्योंकि ये आयरन के अब्जॉर्पशन को बढ़ाता है। विटामिन-सी की मदद से हड्डियां मजबूत होती है।

विज्ञापन

स्तनपान- ऐसी महिलाएं जो स्तनपान करवाती हैं, उन्हें भी विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में चाहिए होता है। विटामिन-सी से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ता है।

थायरॉइड- इस बीमारी से बचने के लिए भी शरीर में पर्याप्त विटामिन-सी की जरूरत होती है। विटामिन-सी की मदद से थायरॉइज हार्मोन्स का कार्य सही से होता है।

विज्ञापन

इम्यूनिटी- कोरोना के दौर में लोगों को सबसे ज्यादा इम्यूनिटी की समस्या हो रही थी। इम्यूनिटी को बढ़ाने वाला अहम तत्व विटामिन-सी होता है।

दांतों और हड्डियों की कमजोरी- अगर किसी के शरीर में विटामिन-सी की कमी है तो उन्हें अक्सर दांतों, मसूड़ों और हड्डियों में दर्द रहेगा।

विज्ञापन

स्किन और बालों- विटामिन-सी एक ऐसा न्यूट्रिएंट होता है, जो हमारी स्किन की गुणवत्ता के साथ-साथ बालों की क्वालिटी को भी इंप्रूव करता है। ड्राई स्किन, स्किन पर नीले धब्बे हो जाना भी विटामिन सी की कमी का संकेत होते हैं।

विटामिन-सी की कमी के 5 संकेत

  • लगातार थकान होना।
  • होंठों और स्किन पर ड्राई और पपड़ीदार त्वचा होना।
  • स्किन पर नीले और लाल धब्बे दिखना।
  • बच्चों की हड्डियां कमजोर होना।
  • घावों को जल्दी न भरना।

कैसे बढ़ाएं विटामिन-सी?

SAAOL हार्ट सेंटर के डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि विटामिन- सी को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के लिए हमें कुछ फलों और सब्जियों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। अमरूद, नींबू, स्ट्रॉबेरी, कीवी और संतरा खाना चाहिए। लाल-हरी शिमला मिर्च, पत्तेदार सब्जी जैसे पालक और ब्रोकली भी विटामिन-सी का सोर्स होते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स में दही खाना भी लाभकारी होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ