Vitamin B-12 Foods: गर्मियों में खाएं ये सुपरफ्रूट्स, नेचुरली बढ़ेगा विटामिन बी-12

Vitamin B-12 Foods: विटामिन बी-12 बॉडी के लिए सबसे जरूरी विटामिन होता है। इसकी कमी कई बीमारियों के घेरे में आपको डाल सकती है। गर्मियों में इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल करना चाहिए।

Vitamin B12 (6)

Vitamin B-12 Foods: गर्मियों में हमें हमारी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। हालांकि, फल सभी की सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं, मगर कुछ ऐसे फ्रूट्स भी होते हैं, जिन्हें खाने से शरीर में विटामिनों और न्यूट्रिएंट्स की कमी को दूर किया जा सकता है। विटामिन बी-12, सभी विटामिनों में अहम माना जाता है। यह घुलनशील यानी वाटर सॉल्यूबल विटामिन होता है, जो ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाने का काम करता है। यह विटामिन दिमागी रूप से मजबूत करने के साथ-साथ नसों की कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है। लगातार थकान होना, शरीर का रंग पीला पड़ना और कमजोर नाखून इसकी कमी के कुछ संकेत हो सकते हैं। अगर आप भी इसकी कमी से जूझ रहे हैं, तो गर्मियों में ये फल जरूर खाएं।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 फ्रूट्स

1. संतरा- यह फल विटामिन-सी और विटामिन बी12 का सोर्स होता है। दरअसल, शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए विटामिन-सी की भी जरूरत होती है। ये दोनों विटामिन एक-दूसरे के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

2. केला- इस फल को एनर्जी का सोर्स माना जाता है। केला खाने से शरीर को कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर मिलता है। मगर विटामिन बी-12 के लिए भी इसे खाना चाहिए। दूध और कुछ नट्स के साथ इसे खाना लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन

3. सेब- सेब एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। हालांकि, इसे आयरन और जिंक जैसे तत्वों का भी सोर्स माना जाता है। मगर विटामिन बी-12 की भरपाई करने के लिए भी रोजाना सेब खाना चाहिए।

4. अंगूर- विटामिन-सी युक्त फल अंगूर खाने से भी शरीर में विटामिन बी-12 का अवशोषण बढ़ता है। अंगूर खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

विज्ञापन

Vitamin B12 Foods

5. अंजीर- अंजीर भी विटामिन बी-12 का सोर्स होता है। इस फल को ड्राई और फ्रेश दोनों तरीकों से खाया जाता है। रोजाना भिगोए हुए अंजीर के सेवन से डाइजेशन भी इंप्रूव होता है।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

  • थकान-कमजोरी।
  • नाखूनों में कमजोरी और सफेद धब्बे।
  • हाथों-पैरों में झुनझुनाहट और सुन्नता।
  • खून की कमी या एनीमिया।
  • बालों का झड़ना।

ये भी पढ़ें- Tongue Signs: जीभ के रंग, बनावट भी देते हैं बीमारियों के संकेत, पहचानें कैसे?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ