Tongue Signs: जीभ के रंग, बनावट भी देते हैं बीमारियों के संकेत, पहचानें कैसे?

Tongue Signs: हमारी जीभ सिर्फ खाने का स्वाद चखने का काम नहीं करती है, बल्कि यह हमारे शरीर की सेहत के बारे में भी हमें बहुत कुछ बताती है। आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में भी जीभ की स्थिति को देखकर कई बीमारियों का पता लगाया जाता है। आइए जानते हैं हमारी जीभ के रंग, बनावट और उस पर मौजूद परतें क्या संकेत देती हैं।

TONGUE SIGNS

Tongue Signs: जीभ हमारे मुंह के सबसे अहम हिस्सों में से एक होती है। जिस प्रकार दांतों का काम होता है खाने को चबाना, वैसे ही जीभ का काम होता है खाने का स्वाद लेना। हालांकि, जीभ का काम सिर्फ खाने को चखना नहीं होता है। शायद आप लोग इस बात से अनजान होंगे कि हमारी जीभ सेहत से जुड़े कई बड़े राज खोल सकती है। हम लोग अधिकतर इसके संकेतों को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ध्यान से गौर किया जाए, तो जीभ एकमात्र ऐसा अंग है, जो बड़ी बीमारियों की चेतावनी हमें दे सकती है। शरीर के अंदर की स्थिति के बारे में पता लगाने के लिए भी हमें जीभ को सिर्फ टॉर्च की मदद से देखने की जरूरत होती है। आइए आपको बताते हैं जीभ के रंगों का स्वास्थ्य से क्या कनेक्शन होता है?

विज्ञापन

जीभ के रंग किस बात का संकेत?

आचार्य मनीष के अनुसार, जीभ के रंगों की मदद से आयुर्वेद में कई बीमारियों के बारे में पता लगाया जाता है। यह एक पुरानी पद्धति है, जिसे कई पौराणिक और पारंपरिक इलाज के तरीकों में अपनाया जाता है। घर में रहकर भी जीभ के स्वास्थ्य से हम बीमारियों के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन

1. ग्रीसी कोटिंग

विज्ञापन

अगर जीभ के ऊपर ग्रे या हल्के काले से रंग की दिखने वाली परत जमी हुई है, तो आपको समझना होगा कि यह शरीर के अनहेल्दी होने का संकेत होता है। बॉडी में टॉक्सिन्स के जमा होने और पानी की कमी से ऐसा होता है। कई बार जीभ में थोड़ी सूजन भी हो जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Manish Ji (@chikitsaguru)

विज्ञापन

2. गुलाबी और पतली जीभ

अगर किसी की जीभ गुलाबी और साफ है, तो यह साइन है कि आप हेल्दी हैं। पतली और हल्की महसूस होने वाली जीभ बताती है कि आपका शरीर अंदरुनी रूप से स्वस्थ है। ऐसी जीभ में आपको मॉश्चर भी होता है, जो हेल्दी होने का साइन है।

विज्ञापन

3. गर्म और लाल जीभ

गर्मी हो या सर्दी, अगर हमारा शरीर अंदर से गर्म हो रहा है या पित्त बढ़ा हुआ है, तो यह संकेत जरूर देता है। इसमें जीभ का कलर भी शामिल है। जीभ पर गर्माहट महसूस करना और लाल रंग दिखाई देना शरीर में अधिक तापमान का लक्षण होता है। ऐसा अक्सर शरीर में पानी की कमी से भी होता है।

विज्ञापन

4. चमकीली जीभ

चमकीली से मतलब कुछ अच्छा नहीं है। यह शरीर में न्यूट्रिशन और खून की कमी का लक्षण होता है। फीके रंग की जीभ विटामिन बी-12 डेफिशिएंसी का संकेत होता है। आपको बुखार या इंफेक्शन हो, तो भी जीभ का रंग ऐसा दिखाई देता है।

विज्ञापन

5. दरारदार या पपड़ीदार जीभ

कुछ लोगों की जीभ हल्के रंग या पीली दिखाई देती है और साथ में वह दरारों से भरी होती है। यह हमारे खराब डाइजेशन का संकेत होती है। यह लो एनर्जी का भी साइन होता है।

विज्ञापन

ध्यान देने योग्य बातें

  • रोजाना सुबह अपनी जीभ की जांच करें।
  • सफाई बनाए रखें और टंग क्लीनर का इस्तेमाल करें।
  • अगर जीभ की स्थिति लगातार बदली हुई लगे या दर्द हो, तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।

कुछ घरेलू उपाय

  • बॉडी डिटॉक्स के लिए त्रिफला का सेवन करें।
  • सूजन कम करने के लिए हल्दी का पानी पिएं।
  • नारियल पानी हाइड्रेशन के लिए पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ