हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vitamin B12 Juices: 21 दिनों तक रोजाना पिएं ये 5 जूस, शरीर में दोगुनी तेजी से बढ़ेगा बी-12

Vitamin B12 Juices: विटामिन बी 12 शरीर के अहम विटामिनों में से एक है। इसकी कमी होने से न्यूरो संबंधित बीमारियां तुरंत आपको घेरती हैं। आपको बताते हैं कि क्या पीने से शरीर में बढ़ जाएगा विटामिन बी-12।

विज्ञापन
photo credit-meta ai

Vitamin B12 Juices: हमारी बॉडी को सेहतमंद रहने के लिए जरूरी तत्वों की आवश्यकता होती है। विटामिन बी-12 ऐसा ही तत्व है, जिसकी हमारे शरीर को बहुत ज्यादा जरूरत होती है। यह विटामिन इकलौता ऐसा विटामिन है, जिसके कम होने से शरीर में अन्य पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। बी-12 के कम हो जाने से ब्रेन की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। शरीर के DNA के लिए भी विटामिन बी-12 एक जरूरी और आवश्यक तत्व है। विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए कई सारे शाकाहारी विकल्प मौजूद हैं, लेकिन अगर आप कोई आसान ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो इन जूस को पीना शुरू कर दें। अगर 21 दिनों तक लगातार 1 गिलास यह जूस पिया जाए, तो शरीर में विटामिन बी-12 की पूर्ति हो जाएगी।

इन 5 जूस के सेवन से शरीर में बढ़ जाएगा विटामिन बी-12

1. चुकंदर का जूस

चुकंदर आयरन का नेचुरल सोर्स है। अगर आप इसका जूस लगातार 21 दिनों तक पीते हैं, तो निश्चित ही शरीर में विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो सकती है। चुकंदर अपने आप में ही बी-12 का एक प्रमुख सोर्स है, जो डाइजेशन को भी बढ़ावा देता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

2. गाजर का जूस

विज्ञापन

सर्दियों के सीजन में बाजार में फ्रेश गाजर किफायती दामों में मिलती है। यह बेस्ट टाइम है कि गाजर खरीदें और इसका ताजा-ताजा जूस निकालें और पिएं। गाजर विटामिन बी-12 के साथ-साथ विटामिन-ए और बी का सोर्स भी होता है। गाजर का जूस आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है।

3. अनार का जूस

विज्ञापन

अनार भी आयरन और हीमोग्लोबिन का प्राकृतिक सोर्स है। अनार एंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर होता है। इसे रोजाना खाना भी फायदेमंद होता है। विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना 21 दिनों तक खाली पेट इसका जूस पिएं।

4. पालक और केल का जूस

विज्ञापन

यह हरा जूस आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और फोलेट का सोर्स होता है। इन पत्तों का जूस घर पर निकाल कर पिया जाए, तो न सिर्फ विटामिन बी-12 बल्कि इससे पूरे शरीर को फायदा होगा। पालक और केल का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स भी होता है।

Photo Credit-Meta AI

विज्ञापन

5. सेब और सेलेरी का जूस

सेब भी अपने आप में ही पौष्टिक फल है, जो पोषक तत्वों का भंडार होता है। सेलेरी भी एक हेल्दी बेनेफिशियल सब्जी है। इन दोनों को मिलाकर रस तैयार करें और रोजाना पिएं। 21 दिन लगातार यह जूस पिएंगे, तो विटामिन बी-12 की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola