Vitamin B-12 Deficiency: बालों का झड़ना शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करता है। हेयरफॉल की समस्या ऐसी है, जिससे अधिकांश लोग पीड़ित हैं। मगर उम्र से पहले बालों का झड़ना या फिर ग्रोथ में रुकावट विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जिसकी कमी होने से शरीर गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो सकता है। विटामिन बी-12 कम होने से DNA के विकास में भी असर पड़ता है। हेयरफॉल एक गंभीर परेशानी है। आइए जानते हैं विटामिन बी-12 के बारे में सबकुछ।
विटामिन बी-12 क्यों जरूरी?
विटामिन बी-12 शरीर में कम होने से खून की कमी होती है। बी-12 की कमी से ब्रेन की फंक्शनिंग में दिक्कत आ सकती है। एनीमिया, कमजोर मांसपेशियां और हड्डियों में दर्द का कारण भी विटामिन बी-12 की कमी हो सकता है। हेयरफॉल भी विटामिन बी-12 की कमी का सबसे सामान्य संकेत है। दरअसल, 25 से कम उम्र के लोगों को हेयरफॉल जरूरत से ज्यादा हो रहा है, तो इसका सीधा-सीधा इशारा विटामिन बी-12 की कमी की ओर होता है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Vitamin B-12 कम होने के अन्य संकेत
- बालों का सफेद होना।
- बालों का झड़ना।
- हड्डियों में दर्द।
- त्वचा का पीला रंग।
- नाखूनों में सफेद धब्बे दिखना।
विटामिन बी-12 कम होने से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती हैं?
एनीमिया सबसे कॉमन और सामान्य बीमारी है, जो विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती है। सांस की बीमारी का एक प्रमुख कारण विटामिन बी-12 की कमी हैं। शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का कम होना भी विटामिन बी-12 की कमी ओर इशारा करता है।
photo credit-meta ai
क्या खाने से बढ़ेगा विटामिन बी-12?
- दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
- अंडे खा सकते हैं।
- चुकंदर का सेवन करें।
- पालक खाएं।
- फैटी फिश जैसे सार्डिन और सैल्मन खा सकते हैं।
- बादाम, अखरोट, पंपकिन सीड्स जैसे नट्स और सीड्स का सेवन करें।
- राजमा, अरहर, मूंग की दाल खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
6 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
21 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines