---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

शरीर में विटामिन बी-12 की कमी ऐसे होगी दूर, दही के साथ खाएं ये चीजें

विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्व माना जाता है। इसकी कमी को दूर करने के लिए हमें हमारी डेली डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। दही एक प्रोबायोटिक फूड है, जिसे विटामिन बी-12 का प्रमुख सोर्स भी माना जाता है। अगर कोई कम समय में ही शरीर के अंदर इस विटामिन की कमी को दूर करना चाहता है तो उसे दही के साथ कुछ चीजों को मिलाकर खाना चाहिए।

---विज्ञापन---

हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। वैसे तो हमें हर विटामिन और न्यूट्रिएंट की आवश्यकता होती है, लेकिन विटामिन बी-12 एक ऐसा विटामिन है, जिसकी कमी अगर शरीर में हो जाए, तो इंसान का बीमार होना तय है। विटामिन बी-12 मांसपेशियों को, हड्डियों को, स्किन से लेकर बालों और ओवरऑल हेल्थ को भी सही रखता है। खून की कमी दूर करने के लिए भी यह विटामिन आवश्यक होता है। इसकी कमी दूर करने के लिए हम हमारी डाइट में कुछ हेल्दी चेंजिस कर सकते हैं।

दही खाने से भी विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि डेयरी प्रोडक्ट्स में भी इसकी कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। मगर दही को और पौष्टिक बनाने के लिए आप दही में कुछ चीजों को मिलाकर भी खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

विटामिन बी-12 का महत्व

हर किसी के शरीर में विटामिन बी-12 का महत्व अधिक होता है। दरअसल, इस विटामिन की मदद से ओवरऑल हेल्थ में सुधार होता है। विटामिन बी-12 से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। एनीमिया, नर्वस सिस्टम, थकान और मेमोरी लॉस की समस्या भी इस विटामिन के कम होने से हो सकती है। यह एक ऐसा डायटरी विटामिन होता है, जो डेली डाइट में भी शामिल होना चाहिए। हमें रोजाना ही अपने खाने के माध्यम से इसका इनटेक करना चाहिए।

दही से कैसे बढ़ेगा Vitamin B-12?

डॉक्टर विकास बताते हैं कि विटामिन बी-12 की भरपाई करने के लिए दूध व दूध से बनी चीजों का सेवन किया जाना चाहिए। दही भी एक मिल्क प्रोडक्ट है। गर्मियों के मौसम में लोग नियमित रूप से दही, छाछ, मट्ठा और लस्सी पीते हैं। यह गुड बैक्टीरिया और विटामिन-सी का भी सोर्स होते हैं। बता दें कि शरीर में विटामिन बी-12 की मात्रा बढ़ाने में विटामिन-सी भी अपनी भूमिका अदा करता है।

---विज्ञापन---

दही के फायदे

दही अपने आप में ही किसी सुपरफूड से कम नहीं होता है लेकिन अगर शरीर में विटामिन बी-12 की पर्याप्त मात्रा पाना चाहते हैं, तो आप दही के साथ कुछ फूड्स का कॉम्बिनेशन बनाकर भी खा सकते हैं। ऐसा करने से आप कुछ ही दिनों के अंदर हेल्दी हो जाएंगे। दही में प्रोबायोटिक्स, लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरिया नामक बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

दही के साथ इन 3 चीजों को खाने से बढ़ेगा विटामिन बी-12

1. दही के साथ नट्स

---विज्ञापन---

आप दही के साथ बादाम, काजू और अखरोट जैसे मेवों को मिलाकर खा सकते हैं। बादाम और दही का कॉम्बिनेशन हेल्दी माना जाता है। आप नियमित रूप से दही-बादाम खा सकते हैं। इसका स्वाद भी अच्छा होता है। इसे खाने से विटामिन बी-12 मिलेगा और स्किन, बालों व आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- बॉडी में रोज दिखते हैं विटामिन बी-12 की कमी के ये संकेत

---विज्ञापन---

2. दही के साथ कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। वहीं, दही गट बैक्टीरिया को इंप्रूव करने में मदद करता है। इन दोनों को मिलाकर खाने से विटामिन बी-12 की कमी दूर होती है।

---विज्ञापन---

3. दही और अलसी के बीज

फ्लैक्स सीड्स या अलसी के बीजों को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का सोर्स माना जाता है। दही और इस बीज का कॉम्बिनेशन विटामिन बी-12 का पावरहाउस माना जाता है। इसे खाने से शरीर को प्रोटीन भी मिलता है।

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

भारत के जाने-माने हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ कहते हैं कि विटामिन बी-12 एक इसेंशियल विटामिन है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इस विटामिन की मदद से हम बीमारियों से बचते हैं। ऐसे में अगर कोई इस विटामिन की कमी से जूझ रहा है, तो सावधान हो जाए और तुरंत अपना ब्लड टेस्ट करवाएं। खान-पान में बदलाव करें। अपनी डाइट में दही को शामिल करें। दही, बादाम और नट्स भी विटामिन बी-12 के नेचुरल सोर्स हैं।

---विज्ञापन---

ये कॉम्बिनेशन भी ट्राई करें

आप लोग दही के साथ सब्जियों को भी मिलाकर खा सकते हैं। जैसे कि आप पालक को उबालकर उसकी प्यूरी मिलाकर खाएं। चुकंदर और दही का रायता खा सकते हैं। इसे शरीर को फॉलिक एसिड  भी मिलेगा। यह न्यूट्रिएंट भी बी-12 की मात्रा को इंक्रीज करता है। इस कॉम्बिनेशन का लाभ शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। वे रोजाना इन कॉम्बिनेशन्स को खा सकते हैं।

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

  • बहुत ज्यादा थकान महसूस करना।
  • हेयर फॉल की समस्या होना।
  • नाखून पीले दिखना या कमजोर होना।
  • स्किन का रंग पीला होना।
  • शरीर में खून की कमी होना।
  • पीलिया होना।
  • मांसपेशियों में कमजोरी।
  • होंठ फटना और मुंह में छाले होना।

विटामिन बी-12 की कमी से बचने के फायदे

  • शरीर में रेड ब्लड सेल्स और व्हाइट ब्लड सेल्स की पर्याप्त संख्या बनी रहेगी।
  • एनीमिया की रोकथाम होगी।
  • DNA का निर्माण होगा।
  • एनर्जी का स्तर बढ़ेगा।
  • न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स से सुरक्षा

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 03, 2025 12:00 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola