शरीर को अंदर से खोखला बना सकती है Vitamin B12 की कमी, 5 फूड खाएं, भरपाई करें

Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर कई तरह की समस्या हो सकती है। यह विटामिन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी होता है, जानिए।

vitamin b12 foods can vitamin b12 deficiency be a sign of cancer b12 deficiency neurological symptoms vitamin b12 deficiency ruined my life how long to recover from vitamin b12 deficiency symptoms of b12 deficiency in females vitamin b12 deficiency causes unusual symptoms of b12 deficiency

Image Credit: Freepik

Vitamin B12 Deficiency: जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, तो शरीर की खाना खाने से विटामिन बी 12 को सोखने की क्षमता धीमी होने लगती है। इसकी कमी होने पर सांस लेने में परेशानी, जीभ पर छाले निकलना, स्किन का पीला होना, हाथ पैर में झुनझुनी और नसों का बार-बार चढ़ना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप अपने आहार में कुछ जरूरी बदलाव करेंगे, तो शरीर में विटामिन बी 12 की पूर्ति हो पाएगी।

विटामिन-बी 12 की कमी के लक्षण

  1. थकान
  2. चिड़चिड़ापन
  3. त्वचा पर हल्का पीलापन
  4. मुंह के छाले

विटामिन बी 12 फूड

ऑर्गन मीट (Organ Meat)- ये पोषण से भरपूर फूड आइटम में से एक है, इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दही, दूध और सोया मिल्क भी अच्छे ऑप्शन हैं।

अंडा(Egg)- अंडा भी विटामिन बी 12 में शामिल है. दो पके अंडों में लगभग 1.5 microgram विटामिन बी12 पाया जाता है, इसके अलावा विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। लेकिन कुछ भी लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें।

कच्चा नारियल (Raw Coconut)- इसमें भी विटामिन की कमी पूरी करने में अहम रोल निभाता है। यह पोटैशियम, विटामिन ई, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर से भरपूर होते हैं। इसमें संतरा भी शामिल है।

मशरूम विटामिन (Mushroom)- मशरूम भी बी 12 का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर मशरूम रुटीन में खाते हैं तो इसकी भरपाई आसानी से हो जाती है।

फिश(Fish)- सार्डिन, टूना, सैल्मन जैसी मछलियां विटामिन बी12 से भरपूर होती हैं। इनमें बी 12 ही नहीं, बल्कि अन्य पोषण भी पाए जाते हैं। इन सी फूड्स में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, फास्फोरस, सेलेनियम, विटामिन ए पाया जाता है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ