Vitamin B12 Deficiency: शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक है विटामिन बी12. इस विटामिन की कमी व्यक्ति को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी प्रभावित करती है. विटामिन बी12 शरीर की नर्व सेल्स और ब्लड सेल्स हेल्दी रखने में मददगार है, इससे रेड ब्लड सेल्स और DNA के प्रोडक्शन में सहायता मिलती है और इसका असर जेनेटिक्स पर भी पड़ता है. ऐसे में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Ki Kami) को समय रहता पहचानना जरूरी है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर योगगुरू डॉ. हंसाजी योगेन्द्र ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने विटामिन बी12 की कमी के वॉर्निंग साइंस के बारे में बताया है.
विटामिन बी12 की कमी के वॉर्निंग साइन | Vitamin B12 Deficiency Warning Signs
योगगुरू डॉ. हंसाजी योगेन्द्र का कहना है कि अगर पूरी रात नींद लेने के बाद भी आपको थकान महसूस होती है, मूड अच्छा नहीं रहता, आप छोटी-छोटी चीजें भूल जाते हैं, हाथ-पैरों में अजीब सी झनझनाहट होती है और हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं तो ये संकेत विटामिन बी12 की कमी के चलते भी हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर की पहली स्टेज में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए Stomach Cancer के शुरुआती साइन क्या हैं
हर समय थकान होना – विटामिन बी12 की शरीर में कमी होने लगती है तो हर समय थकान महसूस होती है.
मूड खराब रहता है – यह एक ऐसा विटामिन है जो मूड को प्रभावित करता है यानी व्यक्ति को कभी भी दुखी महसूस होने लगता है, इरिटेटेड लगता है, लो फील होता है या एंजाइटी हो सकती है.
झनझनाहट होना – हाथ-पैरों में इस तरह झनझनाहट (Tingling Sensation) होने लगती है जैसे चींटी चढ़ रही हो. इस झनझनाहट के थमने पर हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं और उन्हें उठाना या हिलाना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसा नसों में कमजोरी के कारण होने लगता है.
फोकस करने में दिक्कत – विटामिन बी12 की कमी से प्रभावित व्यक्ति को ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत आने लगती है यानी वह ठीक तरह से फोकस नहीं कर पाता है.
त्वचा का पीला पड़ना – विटामिन बी12 की कमी रेड ब्लड सेल्स को प्रभावित करती है जिस चलते त्वचा पर पीलापन नजर आने लगता है.
बाल पतले होना – इस विटामिन की कमी बालों के झड़ने की भी वजह बन सकती है जिस चलते बाल पतले नजर आने लगते हैं.
नाखूनों पर दिखता है असर – नाखूनों को भी विटामिन बी12 की कमी प्रभावित करती है. इस विटामिन की शरीर में कमी हो जाए तो नाखून खुरदुरे नजर आने लगते हैं.
कैसे दूर होगी विटामिन बी12 की कमी
शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो कुछ खाने-पीने की चीजों को डाइट में शामिल किया जा सकता है. ये फूड्स विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में मददगार होते हैं.
- पाजन कांजी एक प्रोबायोटिक से भरपूर फूड है जिससे विटामिन बी12 की कमी पूरी होने में मदद मिल सकती है. यह पाचन को बेहतर करता है और शरीर को पोषक तत्व बेहतर तरह से सोखने में भी सहायता देता है. पाजन कांजी बनाने के लिए पके हुए चावल लेकर हल्का सा धो लें और फिर उनमें पानी डालकर रातभर भिगोने के लिए रख दें. सुबह तक इसका स्वाद थोड़ा कसैला हो जाएगा जिसका मतलब है कि इसमें हेल्दी बैक्टीरिया आ गए हैं. खाने से पहले इसमें बस नमक मिलाया जा सकता है.
- चुकुंदर और गाजर की कांजी में सरसों के दाने और नमक डालकर पी सकते हैं. इसके लिए सभी चीजों को एकसाथ पानी में डालकर धूप में 2 दिनों के लिए रख दें, कांजी तैयार हो जाएगी.
- विटामिन बी12 पाने के लिए दही, छाछ और पनीर का सेवन कर सकते हैं. यह गट हेल्थ के लिए भी बेहद अच्छा है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – आमलेट या उबला अंडा क्या खाने पर तेजी से घटता है वजन, जानिए किसे बनाएं Weight Loss डाइट का हिस्सा
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
7 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
10 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
12 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
14 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines