Vitamin B12 Deficiency Symptoms: कमजोर याददाश्त से लेकर थकान तक, विटामिन बी-12 की कमी के इन संकेतों को न करें इग्नोर

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: विटामिन्स में बी-12 सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है। इसकी कमी होने से इंसान गंभीर रोगों की चपेट में आ सकता है। विटामिन बी-12 की कमी से याददाश्त कमजोर होती है। आइए डॉक्टर से जानते हैं विटामिन बी-12 की कमी के संकेतों के बारे में सीधा डॉक्टर से।

vitamin b 12 symptoms

photo credit-freepik

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: सेहतमंद रहने के लिए शरीर को पोषण की जरूरत होती है। पोषण खाने-पीने से मिलता है। इनमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन जैसे तत्व शामिल होते हैं। विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए सबसे अहम तत्व माना जाता है। इसकी कमी होने से डीएनए का विकास प्रभावित होता है। इसके कम होने से एनीमिया और दिमाग से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। विटामिन बी-12 की कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है। थकान भी इस तत्व की कमी का एक संकेत है। आइए जानते हैं डॉक्टर इस पर क्या कहते हैं।

विज्ञापन

डॉक्टर सौरभ ए कौशिक बरेली के एक गैस्ट्रो एक्सपर्ट हैं। वे एक इंस्टाग्राम पेज चलाते हैं, जहां वे अक्सर ऐसी सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं, जो लोगों के काम आ सकती है। आइए जानते हैं वे क्या बताते हैं।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी के अनोखे संकेत

1. पैरों में चींटी काटने जैसा महसूस होना

डॉक्टर सौरभ बताते हैं कि अगर आपको पैरों में भी चींटी काटने जैसी झनझनाहट होती है, तो विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस विटामिन के कम होने से मांसपेशियों में भी कमजोरी हो सकती है।

विज्ञापन

2. लगातार थकान महसूस होना

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई धीमी हो जाती है। जिस कारण इंसान को बार-बार थकावट महसूस होती है, भले ही आपने पर्याप्त आराम किया हो या न हो।

3. याददाश्त कमजोर होना

विज्ञापन

शरीर में बी-12 की कमी से ब्रेन का न्यूरोट्रांसमीटर सही से काम नहीं कर पाता है, जिससे फोकस करना मुश्किल हो जाता है और भूलने की आदत बढ़ जाती है। यह समस्या अगर लंबे समय तक रहे, तो डिमेंशिया जैसी स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं। इस संकेत का भी विटामिन बी-12 की कमी से गहरा संबंध है।

विज्ञापन

4. स्किन का रंग

रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण स्किन पीली या फीकी दिखने लगती है। इसे मेडिकल भाषा में पेरनीसियस एनीमिया के नाम से जाना जाता है, जो बी-12 की कमी का एक प्रमुख संकेत है। अगर अचानक आपकी त्वचा का रंग उड़ने लगा है या बदलने लगा है, तो यह भी इशारा है कि आपको विटामिन बी-12 की जांच करवानी चाहिए।

विज्ञापन

5. हार्ट हेल्थ

अगर आप दिल की समस्याओं जैसे धड़कने तेज होना, थोड़ा चलने पर भी अचानक हांफने लगते हैं, तो यह भी संकेत है कि शरीर में बी-12 कम है।

विज्ञापन

क्या करें?

विटामिन बी-12 की कमी से संबंधित ये संकेत अगर आपको भी महसूस हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। आप शुरुआती जांच के लिए सीबीसी (CBC) टेस्ट करवा सकते हैं। इस टेस्ट के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि आपका हीमोग्लोबिन कितना है। अगर कम है, तो देर न करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ