Vitamin B-12 Deficiency: हमेशा थका-थका महसूस करना या फिर बार-बार बीमार होना गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। जी हां, ये सामान्य से दिखने वाले लक्षण हमारे शरीर के अंदर जरूरी तत्वों की कमी के बारे में दर्शाते हैं। विटामिन बी-12, इस विटामिन को सभी विटामिनों के मुकाबले सबसे ज्यादा आवश्यक और जरूरी माना जाता है। अगर किसी के शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए, तो उसकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ दोनों ही प्रभावित हो जाती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
विटामिन बी-12 क्या है?
यह हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी तत्व होता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, विटामिन बी-12 एक ऐसा पोषक तत्व है, जो आपके शरीर को न्यूरो सिस्टम और ब्लड सेल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह विटामिन हमारे शरीर को डीएनए बनाने में भी मदद करता है। यदि किसी के शरीर में पर्याप्त विटामिन नहीं होता है, तो उसे इससे ऑटोइम्यून रोग समेत दिमागी बीमारियां भी हो सकती हैं।
क्यों जरूरी है यह विटामिन?
विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए जरूरी इसलिए है क्योंकि ये हमें बीमारियों जैसे की एनीमिया, डीएनए डिफेक्ट, कॉग्निटिव डिसऑर्डर और नर्वस सिस्टम की बीमारियां हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए यह विटामिन बहुत जरूरी होता है क्योंकि इसकी मदद से ही इनके शिशु का विकास होता है। इस विटामिन की कमी से हम रोजमर्रा के कार्यों को करने में भी सक्षम नहीं हो पाते हैं।
ये भी पढ़ें- Women Health Tips: स्किन ग्लो से लेकर पीरियड तक, ये फूड्स हैं महिलाओं की अच्छी सेहत का राज
विटामिन बी-12 की कमी के कारण
डाइट- यदि किसी की डाइट में पर्याप्त विटामिन बी-12 नहीं होता है, तो उनके शरीर में भी विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है। कई हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक शाकाहारी लोगों में भी विटामिन बी-12 की कमी बहुत ज्यादा होती है।
गैस्ट्राइटिस- जिन लोगों को बहुत ज्यादा पेट से संबंधित समस्याएं होती है, जैसे कि गैस, अपच और एसिडिटी तो उन्हें भी विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है।
खून की कमी- किसी के शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने से भी उन्हें विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है। हालांकि, ये दोनों एक-दूसरे से संबंधित होते हैं लेकिन आयरन की कमी से भी विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है।
शराब सेवन- जो लोग बहुत ज्यादा मात्रा में शराब और सिगरेट पीते हैं, तो ऐसे में उनके शरीर में भी विटामिन बी-12 का अवशोषण प्रभावित हो जाता है।
सर्जरी- कई बार किसी इंसान की सर्जरी में बहुत अधिक मात्रा में शरीर से खून बह जाता है, जिस वजह से उनके शरीर में भी इस विटामिन की कमी हो जाती है।
कौन-कौन से नेचुरल फूड्स से बढ़ेगा विटामिन बी-12?
SAAOL हार्ट सेंटर के डॉक्टर बिमल छाजेर बताते हैं कि आजकल विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए आपको प्रतिदिन 2.4 ग्राम विटामिन बी-12 का सेवन करना होता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, मांसाहारी भोजन जैसे की चिकन, अंडा और सीफूड में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-12 होता है लेकिन शाकाहारी लोगों को इसकी कमी दूर करने के लिए अपनी डाइट में पालक, चुकंदर, मशरूम और डेयरी उत्पादों को शामिल करना चाहिए।
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
4 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
22 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines