भारत में कितना फैला ब्रेस्ट कैंसर? जानें कारण, 6 संकेत और कैसे होगा बचाव

Breast Cancer Symptoms: भारत में ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं के लिए एक गंभीर बीमारी बन चुकी है। एक्सपर्ट से जानिए इसके लक्षण, कारण, जांच के तरीके, इलाज और बचाव के उपाय। साथ ही जानिए भारत में इस कैंसर के कितने मामले हैं।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Breast Cancer Symptoms: कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो पूरी दुनिया में फैल रही है। कैंसर हमारे शरीर किसी भी हिस्से में पनप सकता है। ब्रेस्ट कैंसर भी उन्हीं में से एक है, जो महिलाओं को हुआ करता था लेकिन अब पुरुषों को भी होने लगा है। अगर भारत में इस रोग का आंकड़ा देखा जाए तो साल 2020 तक अनुमानित मामले 1.73 लाख के करीब हैं। स्तन कैंसर आज भारत में महिलाओं के बीच एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। इसके कारणों में बदलती जीवनशैली, खान-पान की आदतों में बदलाव और जागरूकता की कमी हैं। हालांकि, समय पर जांच और सही इलाज से स्तन कैंसर को हराया जा सकता है।

भारत में ब्रेस्ट कैंसर के आंकड़े?

नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के मुताबिक, भारत में हर साल लगभग 1.6 लाख महिलाएं स्तन कैंसर की चपेट में आती हैं, जिनमें से करीब 50% की मृत्यु हो जाती है। मगर चिंता की बात यह है कि अधिकतर मामलों में महिलाओं को कैंसर का पता तब चलता है जब वह तीसरे या चौथे स्टेज में पहुंच चुका होता है। इस स्टेज में इलाज बहुत मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अपोलो अस्पताल, चेन्नई की ब्रेस्ट कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर मंजुला राव बताती है अगर ब्रेस्ट कैंसर की पहचान शुरुआती समय में हो जाए, तो इसका इलाज पूरी तरह संभव है। मैमोग्राफी और रेगुलर सेल्फ-ब्रेस्ट एग्जामिनेशन जैसे टेस्ट से महिलाएं खुद को समय रहते बीमारी से बचा सकती हैं।

क्या है ब्रेस्ट कैंसर?

ब्रेस्ट कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो स्तनों की कोशिकाओं में विकसित होता है। यह तब होता है जब ब्रेस्ट सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और एक गांठ का रूप ले लेती हैं। ये गांठ कैंसर की होती है।

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण कैसे होते हैं?

  • स्तनों में गांठ या सूजन होना।
  • निप्पल से डिसचार्ज होना खून या सफेद लिक्विड का।
  • ब्रेस्ट या निप्पल का आकार या रंग बदलना।
  • निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना।
  • स्किन पर गड्ढे पड़ना
  • बगल में गांठ या सूजन होना।

कारण क्या है?

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ब्रेस्ट कैंसर होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है इसका समय से इलाज न मिलना। कई बार ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को इस बारे में देर से पता चलता है। ये कैंसर जेनेटिक्स में भी हो सकता है। शरीर में हार्मोनल बदलाव, शराब और धूम्रपान, मोटापा या किसी घाव का बनकर उसका नहीं भरना भी ब्रेस्ट कैंसर का कारण बनता है।

कैसे करवाएं इसकी जांच?

ब्रेस्ट कैंसर में मैमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड, MRI और बायोप्सी करवानी चाहिए। इलाज में रेडिएशन थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी की मदद ली जा सकती है। इम्यूनोथेरेपी एक नई थेरेपी है, जिसमें कैंसर के सेल को पॉजिटिव रिएक्ट करने के लिए उसकी इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। कीमोथेरेपी भी कैंसर का इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन

बचाव के तरीके जानिए

  • नियमित चेकअप और मैमोग्राफी करवानी चाहिए।
  • हेल्दी लाइफस्टाइल रखें।
  • वजन नियंत्रण करना जरूरी।
  • धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
  • संतुलित आहार का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- इस दवा का ज्यादा सेवन कर सकता है किडनी डैमेज, दिखते हैं ये 5 लक्षण

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ