हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विटामिन- B12 के लिए नेचुरल सोर्स क्या है? डॉक्टर ने बताया बढ़ाने के लिए कैसे रखें डाइट

Vitamin B-12 Sources: विटामिन बी-12 एक जरूरी विटामिन होता है जिसकी कमी से शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं. इस विटामिन की मदद से हमारे शरीर को कई अन्य तत्व भी मिलते हैं जैसे आयरन और कैल्शियम. ऐसे में अगर किसी के शरीर में विटामिन बी-12 कम हो जाए तो उन्हें अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए? जानिए डॉक्टर भाग्येश से.

विज्ञापन

Vitamin B-12 Sources: शरीर में किसी भी विटामिन की कमी हो जाए तो वह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर विटामिन बी-12 कम हो तो उससे ब्रेन हेल्थ से लेकर फिजिकल हेल्थ पर असर पड़ता है. Vitamin B-12 ऐसा न्यूट्रिएंट होता है जिसकी मदद से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. यह विटामिन न्यूरो प्रॉब्लम्स को भी दूर करता है. विटामिन बी-12 को कोबालामिन भी कहते हैं, जो शरीर में DNA से लेकर नसों को भी ताकत देता है.

विटामिन बी-12 की कमी के 5 संकेत। Vitamin B-12 Deficiency Signs

  • विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में खून की भी कमी हो जाती है.
  • विटामिन बी-12 की कमी से स्किन का रंग पीला पड़ जाता है. आंखों और नाखूनों का भी रंग पीला दिखाई देने लगता है.
  • इस विटामिन की कमी से नाखून खुरदुरे, रूखे और उनसे सफेद धारियां दिखने लगती हैं.
  • Vitamin B-12 की कमी से आप पूरे दिन कमजोर और थका हुआ महसूस करते हैं.
  • इस विटामिन के शरीर में कम होने से बाल झड़ते हैं और पैरों में हमेशा दर्द बना रहता है.

ये भी पढ़ें-30 दिनों में रिवर्स होगा Fatty Liver, बस फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये 3 स्टेप्स डेली

क्या खाने से बढ़ेगा Vitamin B-12?। Foods For Vitamin B-12

हरी सब्जियां- डॉक्टर भाग्येश कुलकर्णी बताते हैं कि हर तरह की हरी सब्जियों में विटामिन बी-12 पाया जाता है, जैसे कि पालक, ब्रोकोली और केल के पत्ते आदि.

विज्ञापन

मशरूम- अपनी डाइट में मशरूम को शामिल करें. रोजाना अपनी डाइट में इस सब्जी को भी शामिल करने से कुछ ही दिनों में विटामिन बी-12 बढ़ने लगता है.

सोया मिल्क- सोया मिल्क में विटामिन बी-12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इस दूध को नियमित रूप से पीना शुरू कर दें ताकि इसकी कमी पूरी की जा सके. शुगर के मरीजों के लिए यह दूध विटामिन बी-12 के लिए सबसे अच्छा सोर्स है.

विज्ञापन

एनिमल मिल्क- अगर किसी को डायबिटीज नहीं है तो उन्हें गाय और भैंस के दूध का सेवन रोजाना करना चाहिए. इनमें भी प्रचुर मात्रा में विटामिन बी-12 पाया जाता है.

फल- संतरा, अमरूद, केला और आम विटामिन बी-12 के नेचुरल सोर्स माने जाते हैं. इनकी खासियत यह है कि शाकाहारी लोग भी फल खाकर विटामिन बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

मांसाहारी भोजन में भी विटामिन बी-12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. अंडे, चिकन और सीफूड्स इस विटामिन के लिए सबसे अच्छे फूड्स माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें-निप्पल में इन 3 बदलावों का होना है कैंसर के शुरुआती संकेत, डॉक्टर ने बताया महिलाएं कैसे करें पहचान?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola