हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vitamin B-12 की कमी का ब्रेन पर क्या असर पड़ता है? ऐसा हो, तो तुरंत भागे डॉक्टर के पास

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने से मस्तिष्क पर भी इसका असर पड़ता है। आइए जानते हैं इसकी कमी होने पर न्यूरो हेल्थ पर क्या असर पड़ता है।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व होता है, जिसकी कमी से सेहत पर कई गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। बी-12 कम होने से शरीर में खून की कमी होती है, सांस लेने में परेशानी होती है। चक्कर आतें हैं और दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं। ब्रेन भी हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके बिना जिंदगी जीना कठिन होता है। अगर शरीर में जरूरत से ज्यादा विटामिन बी-12 कम हो जाता है, तो इसका असर दिमाग पर पड़ता है। इसे न्यूरो प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं विटामिन बी-12 कम होने पर दिमाग पर क्या असर होता है और कैसे होते हैं इसके संकेत।

विटामिन बी-12 की कमी का Brain पर असर?

बॉडी में विटामिन बी-12 कम होने से मरीज को कॉग्नीटिव प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, जो दिमाग से संबंधित होती हैं। इस परेशानी में इंसान के दिमाग की क्षमता कम हो जाती है, जिस कारण वे सोचने-समझने की शक्ति को कम कर देता है। इस स्थिति में इंसान को चीजें याद रखने में भी दिक्कत होती है। साथ ही, फोकस में कमी भी इस समस्या का लक्षण है। यहीं नहीं, बॉडी में विटामिन बी-12 की कमी होने से ब्रेन की नसें भी सिकुड़ने लगती हैं। इससे ब्रेन और रीढ़ की हड्डी में घाव हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत

विज्ञापन

बी-12 की कमी होने से न्यूरो प्रॉब्लम के कुछ संकेत

1. मेमोरी लॉस- अगर इस विटामिन की कमी हो रही है, तो इंसान की मेमोरी लॉस होने लगती है और उसे रोजमर्रा की चीजों को भी याद रखने में दिक्कत होती है।

2. कंफ्यूजन होना- विटामिन बी-12 की कमी होने से इंसान के दिमाग की नसें सिकुड़ने लगती हैं। इस समस्या में मरीज का दिमाग सही ढंग से काम नहीं करता है, जिस कारण इंसान के अंदर कंफ्यूजन की समस्या होने लगती है।

विज्ञापन

3. याददाश्त की समस्याएं- विटामिन बी-12 की कमी से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर गहरा असर पड़ता है, जिससे भूलने की समस्या और ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होती है।

photo credit-meta ai

विज्ञापन

कब जाएं डॉक्टर के पास?

अगर आपको ये तीनों समस्याएं हो रही हैं और आप रोजाना की जिंदगी में भी दिमागी रूप से किसी समस्या को महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, और इलाज शुरू करवाएं।

विटामिन बी-12 की कमी के अन्य संकेत

  1. हाथों-पैरों में सुन्नता
  2. चलने या उठने-बैठने में कठिनाई महसूस करना।
  3. आंखों से धुंधला दिखाई देना।

विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के खाएं ये चीजें

हालांकि, विटामिन बी-12 की कमी ज्यादा होने पर मेडिकल हेल्प लेने की जरूरत होती है, खासतौर पर दिमागी रूप से कमजोर होने पर। मगर यदि इस विटामिन की कमी सामान्य है, तो खाने-पीने से भी पूर्ति की जा सकती है। इसके लिए अपनी डाइट में पालक, चुकंदर, बादाम, अखरोट, दूध और सभी डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola