Vitamin B12 Booster Drink: भारत के लोगों में विटामिन बी-12 की कमी अधिक होती है, इस बात का दावा कई हेल्थ रिपोर्ट्स करती हैं। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि विटामिन बी-12 का प्रमुख सोर्स मांसाहारी भोजन होता है। विटामिन बी-12 की कमी होने से आपको गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसकी कमी होने से शरीर में ऊर्जा की कमी, थकान, कमजोरी और मानसिक समस्याएं होती हैं। विटामिन बी-12 कम होने के शुरुआती संकेतों में कमजोरी और थकान, बॉडी पेन, स्किन के रंग में बदलाव जैसी चीजें शामिल होती हैं। अगर आपको भी इस तत्व की कमी हो रही है, तो अपनी डाइट में इस ड्रिंक को शामिल करें। इसे आपको लगातार 21 दिनों तक पीना है, ताकि विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो सके।
1 मिनट में तैयार होगी यह सुपर ड्रिंक
विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए बनाई जाने वाली इस सुपर ड्रिंक के बारे में हम आपको यूट्यूब पेज सात्विक किचन पर शेयर किए गए एक वीडियो के जरिए बता रहे हैं। यह वीडियो शाकाहारी लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले बादाम का दूध लेना होगा। इसके साथ-साथ 1 केला, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच फोर्टिफाइड यीस्ट यानी खमीर लेना होगा। यह सभी फूड आइटम्स अपने आप में ही विटामिन बी-12 का सोर्स माने जाते हैं। इसलिए, अगर आप इन सभी चीजों को मिलाकर एक ड्रिंक बनाते हैं, तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद बन जाती है।
ऐसे बनाएं
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सभी सामग्रियों को ग्राइंडर में एकसाथ डालकर 1 मिनट के लिए मिक्स करना होगा। आपकी विटामिन बी-12 बूस्टर ड्रिंक तैयार है। 21 दिनों तक रोजाना इसे पीने से शरीर में विटामिन बी-12 का लेवल बढ़ने लगेगा।
विटामिन बी-12 के कुछ अन्य शाकाहारी
- मशरूम का सेवन करें।
- चुकंदर खा सकते हैं।
- पालक खाएं।
- चिया सीड्स, अलसी के बीज, अखरोट और कद्दू के बीज भी खा सकते हैं।
- रोजाना 1 सेब खाने से भी विटामिन बी-12 बढ़ाने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 hr agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
1 hr agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
4 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
5 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
19 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
21 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
22 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines