Vitamin B-12 Foods: कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जाता है कि इंडियन लोगों में विटामिन बी-12 की कमी होती है क्योंकि यहां अधिकांश लोग शाकाहारी होते हैं। विटामिन बी-12 के प्रमुख सोर्सेज में मांसाहारी फूड्स शामिल होते हैं। विटामिन बी-12 की कमी होने से आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसमें ऊर्जा की कमी, थकान, कमजोरी, और मानसिक समस्याएं शामिल होती हैं। हालांकि, इस तत्व को पूरा करने के लिए कई उपाय हैं, जैसे कि कुछ फूड्स का सेवन, इंजेक्शन या फिर सप्लीमेंट लेना। हम आपको यहां एक ऐसे हेल्दी सूप के बारे में बता रहे हैं, जिसके रोजाना सेवन से महज 21 दिनों में शरीर के अंदर विटामिन बी-12 की कमी पूरी होने लगेगी।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
विटामिन बी-12 की कमी के संकेत
- थकान और कमजोरी होना।
- याददाश्त कमजोर होना।
- सांस लेने में कठिनाई होना।
- स्किन का पीला पड़ना।
- हाथों और पैरों की उंगलियों में झनझनाहट होना।
Vitamin B-12 स्पेशल सूप
इस सूप को बनाने के लिए आपको पालक, मटर और अंडा लेना होगा। शाकाहारी लोग इसमें पनीर का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वाद के लिए इसमें काली मिर्च का पाउडर और काला नमक मिला सकते हैं। इस सूप को रोजाना 21 दिनों तक पीने से शरीर में विटामिन बी-12 के साथ-साथ विटामिन-डी की कमी को भी पूरा कर सकता है। पालक में आयरन होता है, जो हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। मटर एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन सोर्स होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करती है। पालक में विटामिन-सी होता है, जो खून बढ़ाने और विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। काली मिर्च भी पाचन शक्ति मजबूत करती है।
फोटो क्रेडिट- meta ai
नॉनवेज सूप
इस सूप को बनाने के लिए आपको पालक, मटर और मसालों के साथ चिकन या अंडा मिक्स करना होगा। यह सूप भी विटामिन बी-12 का बेहतरीन सोर्स होता है। इन सूप्स में न केवल बी-12, बल्कि आयरन और प्रोटीन भी पाया जाता है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
7 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
13 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines