Vitamin B-12 की कमी के इन संकेतों को पहचानें, पैरों में दिखते हैं ये बदलाव

Vitamin B-12 Symptoms: विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जिसकी कमी शरीर में हो जाए, तो गंभीर बीमारियां आपको घेर सकती हैं। हालांकि, यह विटामिन कम होने पर कुछ संकेत देता है, लेकिन उन्हें समझना जरूरी है। हम आपको अपनी रिपोर्ट की मदद से बताएंगे कि पैरों में विटामिन बी-12 की कमी होने पर क्या संकेत नजर आते हैं।

Vitamin B-12 Symptoms

फोटो क्रेडिट-freepik

Vitamin B-12 Symptoms: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कई प्रकार के तत्वों की जरूरत होती है। इनमें विटामिन, मिनरल, कैल्शियम और प्रोटीन शामिल होते हैं। विटामिन बी-12 की कमी होने से शरीर में खून की कमी होने लगती है। इस विटामिन के कम होने से डीएनए की ग्रोथ नहीं हो पाती है। विटामिन बी-12 की कमी होने से न्यूरो से संबंधित बीमारियां आपको घेर सकती हैं। यह विटामिन अन्य विटामिनों के मुकाबले ज्यादा आवश्यक और महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस तत्व के कम होने से शरीर में कई अन्य तत्वों की कमी भी हो जाती है। थकान, कमजोरी, याददाश्त के साथ-साथ स्किन का पीला रंग होना भी विटामिन बी-12 की कमी की ओर इशारा करता है। आज हम आपको बताएंगे कि विटामिन बी-12 कम होने पर पैरों में क्या संकेत नजर आते हैं।

विज्ञापन

पैरों में दिखते हैं विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

1. पैरों में झुनझुनाहट महसूस करना

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी होने पर पैरों और पैरों की उंगलियों में झुनझुनी महसूस होती है। कई बार पैरों का सुन्न होना या चुभन महसूस करना भी विटामिन बी-12 के कम होने का लक्षण है। खासकर रात के समय जब आप लेटे होते हैं, तो ऐसा ज्यादा महसूस होता है।

2. कमजोरी और थकान

विज्ञापन

पैरों में कमजोरी या थकान महसूस करना भी विटामिन बी-12 की कमी का संकेत है। ऐसा अक्सर तब महसूस होता है, जब आप कोई शारीरिक गतिविधि करते हैं। रात के समय पैरों में बिना मेहनत किए भी थकान होना, पैरों के दर्द की वजह से सोने में परेशानी होना विटामिन बी-12 की कमी का संकेत है।

विज्ञापन

3. मांसपेशियों में दर्द

विटामिन बी-12 की कमी का एक और संकेत रात के समय पैरों में ऐंठन और मांसपेशियों में दर्द महसूस करना है। कई बार पैरों की मांसपेशियों में ऐसी ऐंठन महसूस होती है कि रात के समय नींद भी आना मुश्किल हो जाता है। यदि पर्याप्त आराम करने के बाद भी मांसपेशियों का दर्द बना रहता है, तो यह संकेत है कि आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो रही है।

विज्ञापन
Vitamin B12 Deficiency

Photo Credit- meta ai

4. चलने में समस्या होना

विज्ञापन

चलने में परेशानी होना या फिर ज्यादा समय तक खड़े होने में समस्या महसूस करना भी विटामिन बी-12 की कमी का एक खतरनाक लक्षण होता है। कुछ लोगों को थोड़ी दूरी तक चलने में भी पैरों का दर्द असहनीय रूप से महसूस होता है।

5. पैरों में सूजन होना

विज्ञापन

अगर आपके पैरों में बेवजह ही सूजन की समस्या हो रही है, तो यह भी विटामिन बी-12 की कमी का सबसे आसानी से समझे जाने वाला संकेत है। पैरों में सूजन के साथ-साथ दर्द होना भी गंभीर है, इसे इग्नोर न करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ