---विज्ञापन---

हेल्थ

Vitamin B12 की कमी पर खाएं ये 5 हरी चीजें, 21 दिनों में बढ़ जाएगा लेवल

Vitamin B12 Foods: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाए, तो आप गंभीर रोगों के घेरे में आ सकते हैं। यह हमारी सेहत के लिए एक जरूरी तत्व है। इसकी कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में इन 5 हरी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

Vitamin B12 Foods: विटामिन बी-12 एक ऐसा विटामिन है, जिसकी कमी होने से वह अकेला ही आपके शरीर को गंभीर रोगों से पीड़ित बना सकता है। बी-12 की कमी होने से न्यूरो प्रॉब्लम्स यानी दिमागी बीमारियां हो सकती हैं। इस तत्व के कम होने से बॉडी में खून की कमी हो सकती है। विटामिन बी-12 की कमी से आयरन का अब्सॉर्पशन भी कम होता है। थकान, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में दर्द के साथ-साथ हेयरफॉल और स्किन का रंग भी पीला पड़ सकता है। विटामिन बी-12 की कमी पूरी करने के लिए आप शाकाहारी फूड आइटम्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हम आपको ऐसे ही 5 ग्रीन फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो विटामिन बी-12 रिच फूड्स हैं।

ये हैं 5 ग्रीन विटामिन बी-12 रिच फूड्स

1. पालक

---विज्ञापन---

पालक खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। पालक में आयरन, विटामिन-ए, सी और के होता है। यह हरी पत्तेदार सब्जी फोलेट का भी सोर्स होती है, साथ ही, इसमें पोटेशियम भी पाया जाता है। अगर 21 दिनों तक इसे रोजाना खाया जाए, तो विटामिन बी-12 की कमी को दूर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

2. ब्रोकोली

यह ग्रीन वेजिटेबल भी विटामिन बी-12 का सोर्स है। इसमें भी आयरन और विटामिन होता है। ब्रोकोली खाने से कुछ ही दिनों में विटामिन बी-12 की कमी को दूर किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

3. एवोकाडो

एवोकाडो खाने से भी शरीर को विटामिन बी-12 मिलता है। एवोकाडो फाइबर से भरपूर होता है। नाश्ते में एवोकाडो खाया जा सकता है, इसके रोजाना सेवन से विटामिन बी-12 की कमी और पेट की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। एवोकाडो आंतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

---विज्ञापन---
vitamin b12 foods

photo credit-meta ai

4. मूंग की दाल

विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में मूंग की दाल को शामिल कर सकते हैं। अंकुरित मूंग की दाल का सेवन लगातार 21 दिनों तक करने से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। यदि तुरंत विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करना है, तो अरहर की दाल खा सकते हैं।

---विज्ञापन---

5. सरसों का साग

सरसों का साग भी विटामिन बी-12 का एक बेहतरीन सोर्स है। सर्दियों का मौसम वैसे भी सरसों के साग और मक्के की रोटी खाने का बेस्ट टाइम होता है। ऐसे में अगर आप इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं, तो सरसों का साग भी डेली डाइट में शामिल करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 05, 2024 02:15 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola