Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना जाता है, जो हमारे शरीर में नसों, ब्लड सेल्स और डीएनए के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मुख्य रूप से एनिमल-बेस्ड फूड्स जैसे मांस, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। इसलिए, एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या हमारे शरीर को हमारे रोज के खाने की मदद से पर्याप्त विटामिन बी-12 मिलता है या नहीं? क्योंकि अधिकांश शाकाहारी लोगों में विटामिन बी-12 डेफिशिएंसी पाई जाती है। आइए इस पर हुई एक रिसर्च क्या कहती है।
क्या कहती है रिसर्च?
संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई इस रिसर्च में पाया गया है कि वहां के अधिकांश लोग विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के सप्लीमेंट का सहारा नहीं लेते हैं। वहीं, जो लोग 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं, उनमें भी सिर्फ वे लोग इस विटामिन की कमी से जूझ रहे हैं, जो कि सही ढंग से भोजन नहीं खाते हैं या जो किसी बीमारी से पीड़ित हैं।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
और क्या बताती हैं रिसर्च?
येल मेडिसिन में छपी एक खबर के अनुसार, रिसर्च बताती हैं कि ये लोग अधिकतर अपने खाने में चिकन, अंडा, बीफ या फिर अन्य मिल्क प्रोडक्ट्स का सेवन ज्यादा करते थे। ये सभी फूड्स विटामिन बी-12 के प्रमुख और प्राकृतिक सोर्स माने जाते हैं। नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एग्जामिनेशन सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, 24% पुरुषों और 29% महिलाओं ने सप्लीमेंट खाने की जरूरत पड़ी थी, क्योंकि उनके शरीर में अन्य विटामिनों जैसे कि फोलेट, आयरन या फिर विटामिन-सी की कमी थी। साथ ही, रिसर्चर्स शाकाहारी लोगों को कहते हैं कि अगर आप कोई लक्षण महसूस करते हैं, तो आपको एकबार डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए तथा जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट भी लेने चाहिए।
Photo Credit-META AI
Vitamin बी-12 की कमी के संकेत
- थकान और कमजोरी महसूस करना।
- हाथों और पैरों में झुनझुनाहट होना।
- हेयरफॉल होना।
- नाखुनों और स्किन का रंग पीला होना।
- याददाश्त में कमजोरी।
Vitamin B-12 के लिए खाएं ये फूड्स
- पालक, चुकंदर, स्क्वाश और पत्तेदार सब्जियां खाएं।
- अखरोट, बादाम, पंपकिन सीड्स और अलसी के बीजों का सेवन करें।
- दूध और दूध से बनी चीजें खाएं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
12 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
13 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
14 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
16 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines