Vitamin B12 Deficiency Symptoms: स्वस्थ रहने के लिए हमें सबसे पहले अपने शरीर को स्वस्थ रखने की जरूरत होती है। अगर हमारी बॉडी फिट नहीं रहेगी तो बीमारियां होना संभव है। इसका कारण है शरीर की इम्यूनिटी के कमजोर होना। कमजोर इम्यूनिटी शरीर में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न होने से होती है। विटामिन और मिनरल हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन बी-12 की कमी होने से सबसे ज्यादा और जल्दी बीमारियां हमारे शरीर को जकड़ती है। आइए जानते हैं इसकी कमी के लक्षणों के बारे में।
कैसे होते हैं इसकी कमी?
विटामिन बी12 एक वॉटर सॉल्युबल विटामिन है, जो हमारे शरीर में रक्त और वॉटर कंटेंट के साथ मिलकर काम करता है। आमतौर पर इस विटामिन की कमी शाकाहारी लोगों या सही डाइट न होने की वजह से होती है। इसके अलावा, मेडिकल टर्म्स में समझे तो बॉडी में अन्य बीमारियों, एक्सिडेंटल या सर्जरी केस के चलते शरीर से रेड ब्लड सेल्स की कमी से इसकी कमी होती है। विटामिन बी-12 की कमी होने से शरीर में कुछ संकेत दिखाई देते हैं, जो हमें समझने चाहिए।
ये भी पढ़ें- WHO की दुनियाभर के देशों से अपील, 50 प्रतिशत बढ़ाएं शराब और कोल्ड ड्रिंक के दाम
विटामिन बी-12 की कमी के संकेत
यूनानी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं डायटरी इंसफिशिएंसी के चलते इस विटामिन की कमी लोगों में आम होती है। इसकी कमी होने पर रात में दिखने वाले लक्षण हैं-बिना मेहनत किए भी थकावट होना, पूरे दिन आराम करने के बाद भी रात को कमजोरी लगना, रात को सोते समय पसीने आना और नींद बहुत ज्यादा आना। खून की कमी से रात के समय सांस लेने में तकलीफ होना। दरअसल, इसका प्रमुख कारण यह है कि शरीर में विटामिन बी-12 की डेफिशियेंसी के चलते खून का न बन पाना। हर समय आलस्य आना। डॉक्टर बताते हैं कि इन लक्षणों को समझें और जल्द से जल्द इलाज शुरू करें।
विटामिन बी-12 के लिए क्या खाएं?
एग यॉक
प्रोटीन का सोर्स विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने में काफी मदद करता है। दिन में 2 से 3 अंडे रोजाना खाने से जल्दी इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। अंडे खाने से शरीर में पर्याप्त एनर्जी मिलती है। हालांकि, अंडे का जो पीला भाग होता है, वह विटामिन बी-12 से भरपूर होता है।
नॉनवेज
अगर आप मांसाहारी भोजन करते हैं, तो आपको नियमित रूप से कुछ नॉनवेज आइटम्स खाने चाहिए। चिकन ब्रेस्ट, लाल मांस और सी फूड में आने वाली कई मछलियों को खाने से विटामिन बी-12 मिलता है।
दूध व अन्य चीजें
डेयरी के प्रोडक्ट्स खाने से भी विटामिन बी-12 मिलता है। शाकाहारी लोगों के लिए मिल्क प्रोडक्ट्स काफी लाभकारी माने जाते हैं। फूल फैट मिल्क, फ्रेश क्रीम और दही, बटर को खाएं। जिन्हें पाचन से संबंधित समस्याएं होती रहती हैं, वे छाछ या लस्सी पी सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स
आप सुबह के समय भिगोए हुए बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश खा सकते हैं। ये नट्स खाने से विटामिन बी-12 के साथ-साथ दिमाग तेज होता है, एनर्जी लेवल इंक्रीज होता है, खून बढ़ाने में मदद मिलती है और वेट लॉस भी होता है।
ये भी पढ़ें- तनाव से लेकर दिल की बीमारी तक, रोज सुबह 10 मिनट ध्यान लगाने से मिलते हैं ये लाभ
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
4 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
6 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
7 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
9 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines