Vitamin B-12 Deficiency: जब शरीर में विटामिनों की कमी हो जाती है तो उनका शरीर कुछ बदलाव महसूस करता है. यह बदलाव आम नहीं है बल्कि विटामिनों की कमी का संकेत होता है. अगर किसी को बातों को भूलने की आदत हो गई है या वो रोजमर्रा की छोटी-मोटी आदतों को याद नहीं रख पा रहे हैं तो उन्हें इस बात का ध्यान जरूर देना चाहिए कि कहीं उनके बॉडी में विटामिन बी-12 कम तो नहीं हो रहा है? जब इस विटामिन की कमी होने लगती है तो उन्हें तनाव और नींद की समस्याएं भी होने लगती हैं. आइए जानते हैं इस विटामिन के बारे में विस्तार से.
भारत में 65 करोड़ लोगों में Vitamin B-12 की कमी!
‘द इजिप्शियन जर्नल ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ की एक रिपोर्ट में पाया गया है कि इस विटामिन की कमी होने पर दिमागी समस्याएं सबसे अधिक पाई जाती हैं. भारत में इस विटामिन की कमी से जूझने वाले करीब 75% लोग है यानी करीब 65 करोड़ की जनसंख्या कुपोषित है. अगर इस विटामिन की कमी को समय पर नहीं समझा जाता है तो दिक्कत बहुत ज्यादा बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें-महिलाओं के लिए पेशाब करने की सही पोजीशन क्या है? डॉक्टर ने बताया सही तरीका अपनाने से नहीं होगा UTI
विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण। Symptoms of Vitamin B-12 Deficiency
- कमजोरी और थकान होना.
- हाथ-पैरों का सुन्न होना.
- भूलने की समस्या.
- स्किन का पीला होना.
- आंखों का पीला दिखना.
- जीभ में सूजन और दर्द होना.
- सांस फूलना.
विटामिन बी-12 की कमी से दिमाग पर क्या असर होता है?
विटामिन बी-12 की मदद से न्यूरॉन यानी दिमाग की नसों पर असर पड़ता है. जब इसकी कमी बहुत ज्यादा हो जाती है तो आपकी याददाश्त कमजोर हो जाती है, चीजों को याद रखना मुश्किल हो जाता है, ध्यान और एकाग्रता में कमी आती है और कई बार सिर में झनझनाहट आ जाती है.
विटामिन बी-12 बढ़ाने के प्राकृतिक उपाय। Increase Vitamin-B12 Level Naturally
अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी है तो इन फूड्स को डाइट में शामिल करें:
- अंडे और मीट का सेवन करें.
- फोर्टिफाइड अनाज खाएं.
- दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करें.
- हरी सब्जियों का सेवन करें.
- सीफूड खा सकते हैं.
- अगर बहुत ज्यादा कमी है तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट खाएं.
संबंधित खबरें
बार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
40 mins agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
3 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
3 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
7 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
22 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines