महिलाओं के लिए पेशाब करने की सही पोजीशन क्या है? डॉक्टर ने बताया सही तरीका अपनाने से नहीं होगा UTI

Right Way To Pee: पेशाब करना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन बहुत महत्वपूर्ण है. खासतौर पर महिलाओं के लिए पेशाब करने की सही पोजिशन का ध्यान रखना जरूरी है ताकि उन्हें इंफेक्शन न हो सके. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

source-toilet

Right Way to Pee in Women: क्या आप जानते हैं पेशाब करने का एक सही तरीका होना बहुत जरूरी होता है? ऐसा इसलिए ताकि आपको संक्रमण न हो सके. खासतौर पर महिलाओं के लिए यूरिन पास करने के लिए सही पोजिशन को अपनाना जरूरी है. बता दें कि पेशाब करना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसकी मदद से हम अपने शरीर में से टॉक्सिन्स को रिलीज करते हैं. ये हमारा इंटरनल वेस्ट होता है. अगर इसे हम रिलीज नहीं करेंगे तो कई बीमारियां हो सकती हैं. पेशाब करने के लिए बैठने वाली पोजिशन बेहतर मानी जाती है.

विज्ञापन

पेशाब करने की सही पोजिशन क्यों जरूरी है?

KIMS अस्पताल के डॉ. नवोदय गिला बताते हैं कि यूरिन एक अपशिष्ट पदार्थ है जिसका बाहर निकलना जरूरी है. यूरिन इंफेक्शन के मामले अब पहले से काफी ज्यादा बढ़ गए हैं, जिसकी एक वजह सही टॉयलेट यूज न करना और टॉयलेट के लिए सही तरीका फॉलो न करना है. यह हमें बीमारियों तथा इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है.

विज्ञापन

महिलाओं के लिए पेशाब करने का सही तरीका क्या है?। Right Way to Urine for Women

आयुर्वेद में भी पेशाब करने के लिए पुरुषों और महिलाओं को बैठकर यूरिन रिलीज करने की सलाह दी जाती है. इस अवस्था में बैठकर पेशाब करने से पेल्विक एरियाज की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है. इस तरह से ब्लैडर भी सही से खाली होता है. महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि वे इंग्लिश टॉयलेट सीट की जगह इंडियन सीट पर बैठ कर यूरिन करना चाहिए. इंडियन सीट के इस्तेमाल से उन्हें गर्भावस्था के समय भी परेशानी नहीं होती है.

विज्ञापन

यूरिन रिलीज करने का सही तरीका क्या है?। How to Pee in Right Way

पेशाब करने के लिए सही तरीका साफ-सुथरे टॉयलेट का प्रयोग करें. इसके अलावा, अगर महिलाएं बाहर किसी पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल कर रही है तो उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यूज करने से पहले सीट को खुद क्लीन करें. पीरियड्स में बाहर के टॉयलेट इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. पेशाब करने के बाद वजाइनल एरिया को पानी और टिश्यू की मदद से साफ करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ