Vitamin B12 Foods: विटामिन बी-12 को विटामिनों में सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि इस एक तत्व की कमी से शरीर में अन्य जरूरी पोषक तत्वों की भी कमी हो जाती है। विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में खून की कमी भी हो सकती है, जिससे एनीमिया हो सकता है। इस विटामिन के कम होने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो सकती है। वैसे तो कई हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस विटामिन की कमी होने का सबसे अहम कारण मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करना है। लेकिन जरूरी नहीं है कि सिर्फ मांसाहारी भोजन से ही इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है। हम आपको इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो काफी असरदार है।
ये भी पढ़ें- Body को अंदर से डिटॉक्स करेंगे ये 3 टिप्स
इस कॉम्बिनेशन से पूरी होगी विटामिन बी-12 की कमी
खजूर और दूध को साथ पीने से 21 दिनों में बढ़ने लगेगा विटामिन बी-12। जी हां, खजूर और दूध, दोनों ही पौष्टिकता से भरपूर फूड्स हैं। खजूर को हाई न्यूट्रिएंट सोर्स वाला सुपरफूड माना जाता है और दूध भी कैल्शियम और प्रोटीन का सोर्स है। इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाया जाए, तो यह आपके शरीर के लिए काफी बेनेफिशियल होता है। खासकर विटामिन बी-12 के स्तर को बढ़ाने के लिए इस कॉम्बिनेशन का सेवन करना बेस्ट है।
फोटो क्रेडिट-meta ai
खजूर और दूध का विटामिन बी-12 पर असर
खजूर में बहुत से जरूरी पोषक तत्व होते हैं जैसे आयरन, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स। जो विटामिन बी-12 के अवशोषण में मदद करते हैं। वहीं, दूध एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें विटामिन बी-12 की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। विटामिन बी-12 ब्रेन फंक्शनिंग के साथ-साथ शरीर में खून बनाने और मेटाबोलिज्म को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए जरूरी होता है। जब आप खजूर और दूध को साथ मिलाकर खाते हैं, तो खजूर शरीर को एक्स्ट्रा पोषण देता है, जबकि दूध विटामिन बी-12 की पूर्ति करने में मदद करता है।
कैसे बनाएं खजूर और दूध का ड्रिंक?
इसके लिए आपको सबसे पहले खजूर को अच्छे से धो लेना है और उनके बीज को निकालकर अलग करना है। इसके बाद खजूर को छोटे टुकड़ों में काटकर, इन्हें दूध में डालकर अच्छे से उबाल लें। इस मिश्रण को अच्छे से उबालें ताकि खजूर के सभी पोषक तत्व दूध में घुल जाएं। आप इसे छानकर या बिना छाने भी पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
39 mins agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
4 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
4 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
7 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
8 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
22 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines