हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शरीर के लिए क्यों जरूरी है Vitamin-A? जानें नुकसान और शुरुआती संकेत

Vitamin-A Benefits: शरीर को हर प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन बी-12 और विटामिन-सी के बारे में तो सब ही लोग बात करते हैं। चलिए, आज जानते हैं विटामिन-ए के गुणों के बारे में, आखिर शरीर के लिए क्यों जरूरी है यह तत्व।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Vitamin-A Benefits: हमारे शरीर को सही से काम करने के लिए अलग-अलग प्रकार के तत्वों की जरूरत होती है। जैसे- कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन। जब भी विटामिन्स की बात आती है, तो हम Vitamin B-12 और विटामिन-सी की बात करते हैं। ये दोनों तत्व भी शरीर के लिए जरूरी हैं लेकिन विटामिन्स का एक और प्रकार है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह जरूरी विटामिन है, Vitamin-A। क्या आप जानते हैं, इस विटामिन की कमी होने से हमें क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं? चलिए जानते हैं, इस विटामिन के बारे में सब कुछ।

क्या है Vitamin-A?

विटामिन-ए एक सॉल्यूबल विटामिन है, जिसकी जरूरत हर इंसान को होती है। यह हमारे शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन-ए की कमी से सबसे ज्यादा आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। इसके अलावा इम्यूनिटी, बॉडी सेल्स और हड्डियों समेत ब्रेन के लिए भी यह विटामिन महत्वपूर्ण होता है।

ये भी पढ़ें-  Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे

विज्ञापन

Vitamin-A की कमी से होने वाले नुकसान

1.आंखों की रोशनी

विटामिन-ए की कमी होने से आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। हमारे शरीर में इस विटामिन की कमी होने से देखने में समस्या आ सकती है। यही नहीं, विटामिन-ए की कमी से रात में दिखाई न देने वाली परेशानी होती है। अगर कोई इंसान किसी बीमारी से पीड़ित है और उसके शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए, तो जिंदगीभर के लिए वह अपनी आंखों की रोशनी खो सकता है।

विज्ञापन

2.इम्यूनिटी

विटामिन-ए हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम भी करता है। विटामिन-ए शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स (White Blood Cells) बनाने का काम करता है। यह विटामिन न सिर्फ बीमारियों से बचाता है बल्कि आपको जल्दी बीमार होने से भी बचाता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

3. सेल फॉर्मेशन एंड ग्रोथ

विज्ञापन

विटामिन-ए से शरीर में नए सेल्स बनते हैं। इस विटामिन की कमी से जीन्स की भी ग्रोथ नहीं हो पाती है। यह विटामिन शरीर के कई अंगों जैसे फेफड़े तथा आंतों को काम करने में मदद करता है। यह विटामिन हमारी स्किन को जवां रखने में भी मदद करता है।

4.बालों की समस्याएं

विज्ञापन

विटामिन-ए की कमी से बालों के झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। इस विटामिन की कमी से बाल पतले और रुखे हो सकते हैं।

5.गर्भावस्था में समस्याएं

विज्ञापन

विटामिन-ए की कमी से गर्भवती महिलाओं में गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है। नहीं, तो इस विटामिन के कम होने से गर्भ में पल रहे शिशु के अंगों की ग्रोथ में समस्या आ सकती है।

इसके अलावा रिप्रोडक्टिव ऑर्गेन के लिए भी यह विटामिन बहुत जरूरी होता है। इस विटामिन की कमी से पुरुषों और महिलाओं में प्रजनन क्षमता कम हो जाती है।

विज्ञापन

Vitamin-A की कमी के लक्षण

  • रात में दिखाई देने में समस्या।
  • ड्राई स्किन।
  • ड्राई और पतले बाल।
  • कमजोर इम्यूनिटी।
  • जल्दी इन्फेक्शन होना।
  • आंखों के नीचे काले धब्बे होना।

विटामिन-ए के नेचुरल रिसोर्सेज कुछ इस प्रकार हैं

  • गाजर, यह सब्जी विटामिन-ए की कमी दूर करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
  • पालक खा सकते हैं।
  • डेयरी प्रोडक्ट, जैसे- दूध, दही और घी खा सकते हैं।
  • फलों में आम, केला और पपीता खा सकते हैं।
  • अंडे भी विटामिन-ए का बढ़िया सोर्स है।

ये भी पढ़ें- आंख रगड़ना पड़ सकता है भारी, तुरंत छोड़ दें ये आदत नहीं तो चली जाएगी रोशनी!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola