Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न केवल अपने गेम और परर्फोर्मेंस के लिए मशहूर हैं ,बल्कि अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। विराट शाकाहारी हैं और अपनी सेहत के प्रति बहुत ज्यादा सावधानियां बरतते हैं। वे अच्छे पौष्टिक भोजन के साथ एक्सरसाइज और नींद को भी खास महत्व देते हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शानदार जीत हासिल की। इस मैच में विराट कोहली ने अपना 30वां शतक पूरा किया है। विराट 36 साल के हैं और अपनी वर्ल्ड क्लास परर्फोर्मेंस से सबको आश्चर्यचकित कर देते हैं। हाल ही में, उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट की फिटनेस के एक अहम पहलुओं का खुलासा किया है।
सुबह-सुबह जरूर करते हैं यह काम
अनुष्का शर्मा ने बताया कि विराट कोहली समय पर उठते हैं और सालों से ऐसा ही कर रहे हैं। वह हर सुबह बिना चुके, जल्दी उठते हैं और कार्डियो करते हैं। कार्डियो उनकी डेली हैबिट का हिस्सा है। कार्डियो के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में क्रिकेट खेलते हैं।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
10 साल से नहीं खाया बटर चिकन
अनुष्का ने बताया कि विराट ने पिछले 10 सालों से बटर चिकन को हाथ भी नहीं लगाया है, जो विश्वास करने लायक बात नहीं है। वे अपनी डाइट का खूब ख्याल रखते हैं, वे कोई स्वीट ड्रिंक्स जैसे सोडा या कोल्ड-ड्रिंक नहीं पीते हैं और न ही कोई मीठा व्यंजन खाते हैं।
फिटनेस और प्रदर्शन में नींद का महत्व
अनुष्का ने बताया कि विराट अपनी एनर्जी और फोकस को बनाए रखने के लिए अपने सोने के समय का सख्ती से पालन करते हैं। उनके लिए उनकी नींद सिर्फ आराम का माध्यम नहीं, बल्कि मेंटल और फिजिकल ग्रोथ के लिए भी जरूरी है। विराट के अनुसार, सही समय पर सोना और पर्याप्त नींद लेने से न केवल शरीर की थकान दूर होती है, बल्कि मानसिक शांति और खेल के लिए बेहतर तैयारी भी होती है।
युवा खिलाड़ियों के लिए मैसेज
विराट के डेली रूटीन से इस बात का संदेश मिलता है कि फिटनेस सिर्फ जिम और डाइट तक सीमित नहीं हो सकती है, बल्कि नींद जैसी आदतों को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। भोजन की भी सेहत के लिए और खेल में प्रदर्शन के लिए अहम भूमिका होती है।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 hr agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
2 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
4 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
23 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines