Viral Infection Causes: देश में इन दिनों मौसम अपना रुख बदल रहा है, ऐसे में लोगों का बीमार होना लाजमी है। कुछ ही दिनों मे सर्दियां भी चरम पर होंगी। दिल्ली व आस-पास के राज्यों में तो पराली के चलते फॉग भी होने लगेगा। ऐसे में मौसमी बीमारियां जैसे फ्लू और वायरल इंफेक्शन का खतरा भी तेज हो जाता है। ENT स्पेशलिस्ट डॉक्टर. पंकज कुमार बताते हैं कि इन दिनों लोगों में बुखार के साथ-साथ तेज खांसी जो कि रात के समय ज्यादा परेशान कर रही है, के मामले सबसे अधिक है। बच्चे-बूढ़े सभी इसकी चपेट में हैं।
ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव
क्यों बीमार हो रहे हैं लोग?
बीमार होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है मौसम में बदलाव। इन दिनों लोग सुबह और शाम को ठंडक महसूस कर रहे हैं। वहीं, दिन में गर्मी अब भी जारी है। दिन की गर्मी के कारण लोग AC का इस्तेमाल भी कर रहे हैं, जो उन्हें ज्यादा बीमार कर रहा है। खांसी-जुकाम के मामले ऐसे हैं कि आप कितनी भी दवाएं ले लें राहत मिलना मुश्किल होता है। बच्चों को स्कूल से इंफेक्शन हो रहा है तो घर के बाकी लोगों को भी ऐसे ही संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से इंफेक्शन हो रहा है।
Photo Credit- Freepik
रात के समय क्यों सता रही है खांसी?
डॉक्टर पंकज के अनुसार, शाम के समय मौसम ठंडा होता है जिससे पॉल्यूशन वाले कण ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इस समय ये पोल्यूटेंट्स नाक के जरिए सांस नली तक पहुंचते हैं और लंग्स तक पहुंच जाते हैं। इससे सीने में बलगम बनता है और रात में खांसी की समस्या होती है। कई बार इसमें नाक के अंदर भी इतनी खुजली होती है कि आप इरिटेट हो जाते हैं और रात भर सो नहीं पाते हैं।
कैसे करें बचाव?
- घर के छोटे बच्चे स्कूल जा रहे हैं तो उन्हें फुल पैंट्स और शर्ट्स पहनाकर भेजें।
- घर के बुजुर्ग बाहर निकलने से परहेज करेंं।
- इस वक्त लोग त्योहारों की शॉपिंग के लिए बाहर जाते हैं तो कोशिश करें की ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच सकें।
- इसके अलावा स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस जाने वाले लोग और जो भी बाहर जा रहे हैं, सभी लोग मास्क जरूर लगाएं।
- गंदे हाथों से मुंह, नाक और आंख को न छूएं।
- जो लोग वॉक करने जाते हैं, वे सुबह थोड़ी धूप निकलने का इंतजार करें और फिर जाएं।
- स्मोकिंग से बचें।
- खांसी या गला खराश महसूस होने पर घरेलू इलाज शुरू कर दें।
- अगर समस्या ज्यादा हो तो डॉक्टर से परामर्श लें।
ये भी पढ़ें- एनीमिया के मरीज खाली पेट कर लें यह काम, बढ़ जाएगा हीमोग्लोबिन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
2 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
4 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
7 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
7 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
11 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines