Brain Clots Symptoms: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे थे। इस बार वे अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं, दरअसल, पूर्व बल्लेबाज को यूरिन इन्फेक्शन और क्रैम्पस के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच में उनके मस्तिष्क में खून के थक्के पाए गए हैं। साथ ही, उनकी जांच करने वाली मेडिकल टीम ने क्रिकेटर की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री भी निकाली है, जिसमें पाया गया कि वे ब्रेन स्ट्रोक से भी पीड़ित रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी इस बीमारी के बारे में और उसके संकेत।
क्या है Brain Clot?
ब्रेन क्लॉट, जिसे स्ट्रोक भी कहा जाता है, तब होता है जब मस्तिष्क में खून का प्रवाह रुक जाता है। इस स्थिति में ब्रेन तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। टाइम्स नाऊ में छपी एक खबर के मुताबिक विनोद के डॉक्टरों के अनुसार, दिमाग में खून के थक्के बनना एक गंभीर स्थिति हो सकती है, इसमें तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है, नहीं तो जान जाने का जोखिम रहता है।
ब्रेन क्लॉट के संकेत
1. वीकनेस- अचानक से कमजोरी या लकवा होना। खासतौर पर एक तरफ के चेहरे, हाथों या पैरों में कमजोरी होना।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
2. बोलने में समस्या- किसी शब्द को बोलने या समझने में दिक्कत महसूस करना भी ब्रेन क्लॉटिंग यानी दिमाग में खून जमने का एक संकेत होता है।
3. सिरदर्द-अचानक सिर में तेज दर्द महसूस करना, जो असहनीय और बिना कारण के हो रहा हो, यह भी ब्रेन क्लॉट हो सकता है।
4. धुंधली या दोहरी दृष्टि- विजन की प्रॉब्लम, जिसमें आपको देखने में समस्या हो सकती है, दूर की दृष्टि कमजोर या डबल दिखाई देने वाले लक्षण शामिल हैं।
5. बैलेंसिंग इश्यूज- अगर आपको अपने शरीर को बैलेंस करने में परेशानी हो रही है, चलने में कठिनाई हो रही है, संतुलन बनाए रखने, यहां तक कि सीधे खड़े होने में भी समस्या हो रही है, तो यह ब्रेन क्लॉट की बीमारी का संकेत हो सकता है।
इसके अलावा, सांस लेने में तकलीफ होना या फिर चीजें भूलना भी इस बीमारी का संकेत हो सकते हैं।
बचाव के उपाय
- हेल्दी डाइट और नियंत्रित वजन बनाए रखें।
- नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करते रहें।
- धूम्रपान अवॉइड करें।
- खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर सकते हैं लेकिन डॉक्टरी सलाह पर।
- हाई BP भी ब्रेन क्लॉट का कारण है, इसलिए इसे भी मैनेज करें।
- कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल रखें।
अब कैसी है विनोद कांबली की तबीयत?
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ठाणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल वे डॉक्टरी जांच में हैं और इलाज करवा रहे हैं। मेडिकल टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही है और क्लॉट्स की समस्या को मॉनिटर कर रही है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
15 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
18 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
18 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
20 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
21 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines