Brain Clots Symptoms: विनोद कांबली को हुई इस बीमारी के शुरुआती संकेत क्या? कितनी खतरनाक

Brain Clots Symptoms: पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली की सेहत बिगड़ी, उन्हें यूरिन इन्फेक्शन और शरीर में ऐंठन महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां, डॉक्टर ने 52 वर्षीय क्रिकेटर के सिर में खून के थक्कों का जमाव देखा और इसे गंभीर बताया। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सब कुछ।

brain clot

Brain Clots Symptoms: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे थे। इस बार वे अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं, दरअसल, पूर्व बल्लेबाज को यूरिन इन्फेक्शन और क्रैम्पस के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच में उनके मस्तिष्क में खून के थक्के पाए गए हैं। साथ ही, उनकी जांच करने वाली मेडिकल टीम ने क्रिकेटर की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री भी निकाली है, जिसमें पाया गया कि वे ब्रेन स्ट्रोक से भी पीड़ित रहे हैं। आइए जानते हैं उनकी इस बीमारी के बारे में और उसके संकेत।

विज्ञापन

क्या है Brain Clot?

ब्रेन क्लॉट, जिसे स्ट्रोक भी कहा जाता है, तब होता है जब मस्तिष्क में खून का प्रवाह रुक जाता है। इस स्थिति में ब्रेन तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। टाइम्स नाऊ में छपी एक खबर के मुताबिक विनोद के डॉक्टरों के अनुसार, दिमाग में खून के थक्के बनना एक गंभीर स्थिति हो सकती है, इसमें तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है, नहीं तो जान जाने का जोखिम रहता है।

विज्ञापन

ब्रेन क्लॉट के संकेत

1. वीकनेस- अचानक से कमजोरी या लकवा होना। खासतौर पर एक तरफ के चेहरे, हाथों या पैरों में कमजोरी होना।

विज्ञापन

2. बोलने में समस्या- किसी शब्द को बोलने या समझने में दिक्कत महसूस करना भी ब्रेन क्लॉटिंग यानी दिमाग में खून जमने का एक संकेत होता है।

3. सिरदर्द-अचानक सिर में तेज दर्द महसूस करना, जो असहनीय और बिना कारण के हो रहा हो, यह भी ब्रेन क्लॉट हो सकता है।

विज्ञापन

4. धुंधली या दोहरी दृष्टि- विजन की प्रॉब्लम, जिसमें आपको देखने में समस्या हो सकती है, दूर की दृष्टि कमजोर या डबल दिखाई देने वाले लक्षण शामिल हैं।

5. बैलेंसिंग इश्यूज- अगर आपको अपने शरीर को बैलेंस करने में परेशानी हो रही है, चलने में कठिनाई हो रही है, संतुलन बनाए रखने, यहां तक कि सीधे खड़े होने में भी समस्या हो रही है, तो यह ब्रेन क्लॉट की बीमारी का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा, सांस लेने में तकलीफ होना या फिर चीजें भूलना भी इस बीमारी का संकेत हो सकते हैं।

बचाव के उपाय

  1. हेल्दी डाइट और नियंत्रित वजन बनाए रखें।
  2. नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां करते रहें।
  3. धूम्रपान अवॉइड करें।
  4. खून को पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर सकते हैं लेकिन डॉक्टरी सलाह पर।
  5. हाई BP भी ब्रेन क्लॉट का कारण है, इसलिए इसे भी मैनेज करें।
  6. कोलेस्ट्रॉल और शुगर को कंट्रोल रखें।

अब कैसी है विनोद कांबली की तबीयत?

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ठाणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल वे डॉक्टरी जांच में हैं और इलाज करवा रहे हैं। मेडिकल टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही है और क्लॉट्स की समस्या को मॉनिटर कर रही है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ