Varicose Veins Home Remedies: पैरों पर अगर नीली, हरी और बैंगनी रंग की टेढ़ी-मेढ़ी धारियां नजर आती हैं और नसें मकड़ी के जाले जैसी नजर आने लगी हैं तो यह वेरिकोज वेन्स हो सकती हैं. वेरिकोज वेन्स होने पर व्यक्ति का ठीक तरह से उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग इस दिक्कत को कम करने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाने के बारे में सोचते हैं. लेकिन, वैस्कुलर सर्जन और वेरिकोज वीन्स स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया ने घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करने को लेकर चेताया है. डॉक्टर सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि वेरिकोज वेन्स में घरेलू नुस्खे इस्तेमाल किए जा सकते हैं या नहीं और क्या कोई घरेलू नुस्खा असरदार है या नहीं.
यह भी पढ़ें – 2 से 3 हफ्तों तक आवाज बदली हुई सुनाई दे तो हल्के में ना लें यह दिक्कत, डॉक्टर ने कहा हो जाएं सतर्क
वेरिकोज वेन्स पर प्याज लगाना
डॉ. सुमित कपाड़िया ने बताया कि आजकल एक नुस्खा बेहद वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि प्याज के रस (Onion Juice) या प्याज को पीसकर इसे वेरिकोज वेन्स पर बांधा जाता है तो दिक्कत ठीक होती है. डॉक्टर कहते हैं कि प्याज के रस से वेरिकोज वेन्स ठीक नहीं होती हैं.
प्याज खाने पर मिल सकता है फायदा
प्याज में क्वेरसर्टीन होता है जोकि एक फायदेमंद फ्लेवेनॉइड है जो रक्त धमनियों के लिए अच्छा है, लेकिन प्याज का पेस्ट लगाने पर फायदा नहीं होगा बल्कि प्याज खाने पर होगा. अच्छे इफेक्ट के लिए रोजाना 3 कच्चे प्याज खाए जाएंगे तब जाकर कुछ असर हो सकता है. लेकिन, डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है.
क्या घरेलू नुस्खे असरदार हैं
डॉ. कपाड़िया का कहना है कि वैज्ञानिक तौर पर देखा जाए तो कुछ नुस्खों से वेरिकोज वेन्स से राहत मिल सकती है लेकिन यह उनका इलाज नहीं हो सकता है. नेचुरल प्रोडक्ट्स जैसे सेब का सिरका, रोजमेरी और एलोवेरा से स्किन बेहतर हो सकती है, सूजन कम हो सकती है लेकिन डैमेज हुई नसें ठीक नहीं हो सकती हैं.
वेरिकोज वेन्स होने के क्या कारण होते हैं
रक्त धमनियों के डैमेज होने पर खून पैरों की नसों में जमा होने लगता है. इससे वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा, जेनेटिक्स के कारण उम्र बढ़ने पर या बहुत ज्यादा बैठे रहने या मोटापे के कारण वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो सकती है.
वेरिकोज वेन्स के क्या लक्षण होते हैं
वेरिकोज वेन्स हो जाने पर पैरों की नसें बाहर की तरफ उभरी हुई नजर आती हैं, मोटी हो जाती हैं या सूजी हुई दिखती हैं. ये नसें बैंगनी या हरी नजर आती हैं और मकड़ी के जाले जैसी दिखती हैं. इन नसों में दर्द होता है और खुजली होने लगती है.
कैसे ठीक होंगी वेरिकोज वेन्स
वेरिकोज वेन्स को ठीक करने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट्स लिए जाते हैं. इसके अलावा, पैरों को आराम देकर, बहुत ज्यादा देर तक बैठने या खड़े रहने से परहेज करके, एक्सरसाइज और हेल्दी वेट मैनेज करके वेरिकोज वेन्स की दिक्कत को कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – क्या पान मसाला भी उतना ही खतरनाक है जितना Smoking? डॉक्टर से जानिए मुंह से लेकर फेफड़ों पर असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
37 mins agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 hr agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
4 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
5 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
9 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines