2 से 3 हफ्तों तक आवाज बदली हुई सुनाई दे तो हल्के में ना लें यह दिक्कत, डॉक्टर ने कहा हो जाएं सतर्क

Voice Change Causes: आवाज का बदलना किसी एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों का लक्षण हो सकता है. इसपर आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट और ENT डॉ. अभिनीत कुमार का कहना है कि जो लोग धूम्रपान करते हैं उन्हें खासतौर से संभलकर रहने की जरूरत होती है.

Voice change

आवाज बदली हुई सुनाई दे तो हो जाएं सतर्क.

Voice Changing: सर्दी-जुकाम या गले में संक्रमण होने पर कुछ दिनों के लिए आवाज बैठ जाना आम बात है. ज्यादातर मामलों में यह समस्या अपने आप ठीक भी हो जाती है. लेकिन अगर आपकी आवाज लगातार 2 से 3 सप्ताह तक भारी बनी रहे या पहले जैसी न लगे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार यह वॉयस बॉक्स यानी लैरिंक्स से जुड़ी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. खासकर धूम्रपान (Smoke) करने वालों को इस तरह के लक्षणों पर अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है. आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट और ENT डॉ. अभिनीत कुमार ने बताया आपको कब सतर्क हो जाना चाहिए.

विज्ञापन

2 से 3 हफ्तों तक आवाज बदली हुई सुनाई देना

वॉयस बॉक्स हमारे गले का वह हिस्सा है जहां वोकल कॉर्ड्स मौजूद होते हैं. बोलते समय इन्हीं वोकल कॉर्ड्स में कंपन पैदा होता है जिससे आवाज निकलती है. सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों का धुआं सीधे इन संवेदनशील ऊतकों को प्रभावित करता है. लंबे समय तक धूम्रपान करने से वोकल कॉर्ड्स में लगातार जलन और सूजन बनी रह सकती है जिससे आवाज में बदलाव आने लगता है. डॉ. अभिनीत कुमार बताते हैं कि कई लोग महीनों तक आवाज बैठने की समस्या को नजरअंदाज करते रहते हैं. उन्हें लगता है कि यह मौसम या गले की सामान्य परेशानी है. लेकिन अगर आवाज 2 सप्ताह से ज्यादा समय तक बदली हुई रहे तो इसकी जांच जरूर करानी चाहिए. विशेष रूप से धूम्रपान करने वालों को इस मामले में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

विज्ञापन

धूम्रपान और आवाज का क्या संबंध है

विशेषज्ञों के अनुसार, तंबाकू का सेवन केवल आवाज को खराब नहीं करता बल्कि वॉयस बॉक्स कैंसर का जोखिम भी बढ़ाता है. धुएं में मौजूद कई रसायन गले की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं. लगातार संपर्क में रहने पर ये कोशिकाएं असामान्य रूप से बदलने लगती हैं जो आगे चलकर कैंसर का कारण बन सकती हैं.

विज्ञापन

इन लक्षणों पर भी दें ध्यान

आवाज बैठने के अलावा कुछ अन्य लक्षण भी हैं जिनपर ध्यान देना जरूरी है. यदि गले में लगातार दर्द बना रहे, निगलने में परेशानी हो, बोलते समय दर्द महसूस हो, लगातार खांसी आए, खांसी में खून दिखाई दे या गर्दन में गांठ महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

विज्ञापन

डॉ. कुमार बताते हैं, वॉयस बॉक्स कैंसर की एक अच्छी बात यह है कि इसके शुरुआती संकेत अपेक्षाकृत जल्दी सामने आ जाते हैं. आवाज में बदलाव अक्सर सबसे पहला लक्षण होता है. यदि मरीज समय रहते डॉक्टर के पास पहुंच जाए तो बीमारी का पता शुरुआती चरण में लग सकता है और इलाज के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
इन लोगों को भी है खतरा

डॉक्टर यह भी बताते हैं कि सिर्फ धूम्रपान करने वाले ही नहीं, बल्कि लंबे समय तक धुएं के संपर्क में रहने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है. इसके अलावा शराब का अत्यधिक सेवन करने वालों में भी जोखिम बढ़ सकता है. हालांकि हर बार आवाज बैठने का मतलब कैंसर नहीं होता. कई बार वायरल संक्रमण, एलर्जी, एसिड रिफ्लक्स या आवाज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी इसकी वजह हो सकता है. लेकिन, जब समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो जांच करवाना सबसे सुरक्षित विकल्प होता है. इससे बीमारी की आशंका को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

इस तरह करें बचाव

अपने वॉइस बॉक्स यानी आवाज को ठीक रखने के लिए धूम्रपान करना छोड़ें, गले को आराम दें, पानी पिएं और नियमित रूप से जांच करवाएं जिससे किसी भी दिक्कत को पनपने से पहले ही दूर किया जा सके.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ