Varicose Veins से परेशान हैं तो बनाएं यह पोटली और करें सिंकाई, दर्द कम कर देगा एक्सपर्ट का बताया यह आयुर्वेदिक नुस्खा

Varicose Veins Ayurvedic Treatment: पैरों पर दिखने वाली नीली मकड़ी सी धारियां यानी वेरिकोज वेन्स में न्यूट्रिशनिस्ट के बताए इस आयुर्वेदिक उपाय को आप भी आजमा सकते हैं. पैरों की सूजन कम होगी और दर्द से भी मिलेगी राहत.

Varicose Veins

Varicose Veins Home Remedies: वेरिकोज वीन्स में इस तरह करें पैरों की सिंकाई. Image Credit- AI

Varicose Veins: अगर आपके पैरों पर नीली और बैंगनी धारियां दिखती हैं और ये नसें मकड़ी के जालों जैसी पैरों पर फैली नजर आती हैं तो आपको वेरिकोज वीन्स की दिक्कत हो गई है. वेरिकोज वीन्स में पैर में दर्द (Leg Pain) होता है और नसें बाहर निकलती सी नजर आती हैं जिससे असहजता बढ़ती है और तकलीफ होती है. ऐसे में इन वेरिकोज वीन्स को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. आप वेरिकोज वीन्स से परेशान हैं तो आयुर्वेदिक नुस्खा (Ayurvedic Treatment) आजमाकर भी देख सकते हैं. इस आसान से आयुर्वेदिक नुस्खे से पैर की तकलीफ कम होने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वेरिकोज वीन्स का आयुर्वेदिक नुस्खा | Varicose Veins Ayurvedic Treatment In Hindi

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि यह आयुर्वेदिक नुस्खा आजमाने पर वेरिकोज वीन्स में पैरों का दर्द और सूजन कम हो जाती है. इस आयुर्वेदिक नुस्खे में आपको एक पोटली तैयार करनी है. इस पोटली को बनाने के लिए अजवाइन, मेथी, जीरा और सौंफ इस्तेमाल किया जा सकता है. इन सभी चीजों को सूती के कपड़े में बांधकर तवे पर रखें और गर्म करें.

इस मसाले वाली पोटली को गर्म तवे पर रखकर फिर हल्का-हल्का पैरों में वेरिकोज वीन्स पर रखें और सिंकाई करें. इस पोटली से सिंकाई करने पर सूजन कम होगी, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और दर्द भी कम होने लगेगा.

विज्ञापन

वेरिकोज वीन्स के लक्षण क्या हैं (Varicose Veins Symptoms)

  • पैरों पर नसें बाहर निकलती हुईं दिखती हैं
  • नसें फूली हुई बैंगनी या नीली रंग की नजर आती हैं
  • इन नसों में दर्द होता है, पूरे पैर में दर्द रहने लगता
  • पैर में सूजन (Swelling) हो जाती है
  • वेरिकोज वीन्स यानी इन नसों में खुजली होती है और जलन महसूस होती है
  • रात में पैर अकड़ जाता है
  • नसों के ऊपर की त्वचा का रंग बदला हुआ दिखता है.

वेरिकोज वीन्स को कैसे करें मैनेज

विज्ञापन

वेरिकोज वीन्स मैनेज करने के लिए एक्सरसाइज की जा सकती है. अपने लाइफस्टाइल को अच्छा रखने की कोशिश करें. हर थोड़ी देर में वॉक करने पर फायदा मिल सकता है. पैरों को बहुत ज्यादा देर तक मोड़कर बैठने से परहेज करें कोशिश करें कि आपके पैरों का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहे. डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ