Baba Ramdev Yoga: बढ़ता वजन एक ऐसी समस्या है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. वजन जब जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगता है तो शरीर बीमारियों का घर बनने लगता है. वहीं, बढ़ते फैट के कारण पेट बढ़ने लगता है जो खुद व्यक्ति को अच्छा नहीं लगता. ऐसे में बहुत से लोग वजन कम (Weight Loss) करना तो चाहते हैं लेकिन समझ नहीं पाते कि शुरू कहां से करें. इसका हल लेकर आए हैं बाबा रामदेव. योगगुरु बाबा रामदेव बता रहे हैं वो कौन से योग हैं जो वजन को तेजी से कम करने में मदद करते हैं. इन योगासन से आप भी कई किलो तक वजन घटा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कॉलेस्ट्रोल कम करने के बाबा रामदेव ने बताए घरेलु नुस्खे, कहा इस तरह पिघलेगी जमी हुई जिद्दी वैक्स
वजन घटाने के लिए कौन सा योग करें
त्रियक ताड़ासन – बाबा रामदेव ने बताया कि त्रियक ताड़ासन करने पर तेजी से वजन कम होता है. इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर लाकर जोड़ लें. उंगलियों को आपस में फंसाकर रखें. दोनों पैर एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर होने चाहिए. इसके बाद शरीर को पहले एक तरफ झुकाएं और हाथों को ऊपर की तरफ खींचते हुए शरीर के साथ झुकाएं और फिर सीधे खड़े होकर शरीर के दूसरी तरफ इस प्रक्रिया को दोहराएं.
त्रिकोणासन – त्रिकोणासन (Trokonasana) करने के लिए पैरों को दोनों तरफ फैलाकर खड़े हो जाएं. दाएं हाथ को ऊपर की तरफ उठाएं और बाएं हाथ बाएं पैर पर नीचे लेकर आएं. अब शरीर को बाईं तरफ झुकाते हुए दाएं हाथ को बाईं तरफ लेकर जाएं. दूसरी तरफ भी इस प्रक्रिया को दूसरे हाथ से दोहराएं. बाबा रामदेव कहते हैं कि एक अभ्यास को 25 से 50 बार कर सकते हैं.
कोणासन – जिस पोजीशन में खड़े हैं उसी में खड़े रहें यानी दोनों पैर फैलाकर खड़े रहें. इसके बाद दाएं हाथ को आगे शरीर झुकाते हुए लाएं और बाएं पैर के पंजे को छुएं. इसी तरह कमर को आगे की तरफ झुकाकर रखें और बाएं हाथ से दाएं पैर के पंजे को छुएं. पहले इस आसन को धीरे-धीरे करें और फिर स्पीड थोड़ी बढ़ा दें.
चक्की आसन – इस आसन को करने के लिए जमीन पर पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठ जाएं. दोनों हाथों को आपस में जोड़ लें. अब अपने नितंब पर वजन टिकाकर पीठ को पीछे की तरफ लेकर जाएं और हाथों और शरीर को एकसाथ इस तरह घुमाएं जैसे आप चक्की घुमा रहे हों. इस योगासन को करते हुए आगे पैरों के पंजों तक हाथों को लेकर जाएं और फिर शरीर को जितना पीछे लेकर जा सकते हैं ले जाएं. इससे फैट तेजी से कम होने लगता है.
भुजंगासन – पेट की चर्बी को कम करने के लिए भुजंगासन (Bhujangasana) किया जा सकता है. भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेट जाएं. अपने दोनों हाथों को शरीर के दोनों तरफ रखें. अब हाथों को कंधों के पास तक लेकर आएं और फिर शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं. हाथों के बल शरीर को ऊपर की तरफ लेकर जाते हुए अपने सिर को भी पीछे लेकर जाएं. पोज को होल्ड करें और फिर सामान्य हो जाएं. भुजंगासन का एक और अभ्यास बाबा रामदेव ने बताया है. इसके लिए दोनों हाथों को ठुड्डी के पास लाकर जमीन पर रखें. इसके बाद हाथों के बल शरीर को ऊपर लेकर जाएं और फिर नीचे लेकर आएं.
इस तरह करें रिलैक्स
योग के बाद शरीर को रिलैक्स करने के लिए पेट के बल लेटें. बाबा रामदेव बताते हैं कि माथे को दोनों हाथों के पिछले हिस्से पर रखें और एड़ियों को अंदर की तरफ और पंजों को बाहर की तरफ रखकर लेटे रहें. थोड़ी देर इस तरह विश्राम करें.
इस एक्सरसाइज से कम होगा बेली फैट
बाबा रामदेव बताते हैं कि बेली फैट को कम करने के लिए पेट के बल लेटकर पहले अपने एक पैर को ऊपर की तरफ लेकर जाएं और फिर दूसरे पैर को ऊपर लेकर जाएं. आप चाहे तो दोनों पैरों को एक-साथ ऊपर की तरफ लेकर जा सकते हैं. ऐसा करने से नाभि के नीचे का और नाभि से ऊपर को दोनों तरफ का फैट कम होता है.
अब पीठे के बल लेटकर पहले एक पैर को ऊपर लेकर जाएं, फिर दूसरे पैर को ऊपर उठाएं और इसके बाद दोनों पैरों को एकसाथ ऊपर लेकर जाएं और फिर नीचे लेकर आएं.
खानपान में करें ये बदलाव
- बाबा रामदेव की सलाह है कि वजन कम करने के लिए आपको मीठा पूरी तरह छोड़ना होगा.
- बाहर का खाना छोड़ दीजिए और कोशिश कीजिए कि आप नमक भी बंद कर दें या कम कर दें.
- मौसमी का जूस पीने पर फायदा मिलेगा.
- अमरूद और सेब खाइए. तरबूज और खरबूजा जरूर खाएं.
- खुद को भूखा ना रखें बल्कि सही फूड्स को खाने पर ध्यान दें.
यह भी पढ़ें- करी पत्ते खाने पर इस बीमारी में मिलता है लाभ, आचार्य बालकृष्ण ने बताए Curry Leaves के फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
18 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
20 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines