लेडीज ध्यान दें! गर्मी में क्यों बढ़ जाता है वजाइनल इंफेक्शन? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें बचाव करने के तरीके

Vaginal Infection Reasons: गर्मी में वजाइनल इंफेक्शन एक बहुत ही आम समस्या है, लेकिन सही हाइजीन और सावधानियों से इससे बचा जा सकता है. बेहतर होगा कि आप भी एक्सपर्ट के बताए टिप्स को फॉलो करें. 

Vaginal Infection Reasons

गर्मी में क्यों बढ़ जाता है वजाइनल इंफेक्शन? Image Credit- Freepik

Signs Of Vaginal Infection: गर्मियों का मौसम आते ही पसीने की वजह से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इसका असर सिर्फ स्किन पर नहीं बल्कि महिलाओं की इंटिमेट हेल्थ पर भी सीधा पड़ता है. यही वजह है इस मौसम में वजाइनल इंफेक्शन काफी बढ़ जाता है. हालांकि, कई महिलाओं के लिए ये नॉर्मल हो सकता है, लेकिन अगर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए तो परेशानी बढ़ जाती है. कई बार गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल या हार्मोनल बदलाव भी इंफेक्शन का कारण बनते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो सकती है. इसलिए गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अंबरीन के बताए टिप्स का ध्यान रखें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में क्यों बढ़ जाता है वजाइनल इंफेक्शन?

गर्मी में ज्यादा पसीना आने से इंटिमेट एरिया में नमी बनी रहती है, जो बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए माहौल बनाते हैं. गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर अंबरीन का कहना है कि गर्मियों में नायलॉन या टाइट कपड़े पहनने से इन्फेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. इसलिए इंटिमेट एरिया की साफ सफाई का बहुत ध्यान रखें. 

वजाइनल इंफेक्शन के लक्षण

  • खुजली और जलन होना 
  • असामान्य या ज्यादा डिस्चार्ज होना 
  • बदबू आना 
  • पेशाब के दौरान जलन महसूस होना 

गायनेकोलॉजिस्ट के बताए बचाव के तरीके

  • कॉटन कपड़े त्वचा को सांस लेने देते हैं और नमी कम करते हैं. 
  • दिन में 1 से 2 बार साफ पानी से धोएं और एरिया को सूखा रखें. 
  • पसीना या पानी लगने के बाद कपड़े बदलना जरूरी है. इसलिए इस बात का काफी ध्यान रखें. 
  • केमिकल वाले साबुन, स्प्रे या वॉश का ज्यादा इस्तेमाल न करें. इससे आपको परेशानी हो सकती है. 
  • गर्मियों में खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें. ऐसा करने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं.

इसे भी पढ़ें- Nautapa 2026: 9 दिन आग उगलेगा आसमान, जानिए कब पड़ेगी साल में सबसे ज्यादा गर्मी?

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ