मॉर्निंग वॉक के बाद कार्डियक अरेस्ट का शिकार बना युवा नेता! जानें सुबह के समय ऐसे मामलों के बढ़ने की वजह

बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता अमित चौधरी की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। दरअसल, 25 साल के अमित चौधरी की मौत सडन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है, जो उन्हें मॉर्निंग वॉक के बाद आया था। सुबह के समय ऐसी घटनाओं के होने के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? आइए जानते हैं।

Heart Attack Causes

Heart Attack Causes

उत्तर प्रदेश के खुर्जा क्षेत्र के गांव मदनपुर में राष्ट्रीय लोकदल के नेता अमित चौधरी, जिनकी उम्र 25 साल थी, उनकी अचानक मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उनकी मौत 20 मार्च की सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद हुई है। अमित टहलते-टहलते अपने मामा के प्लॉट तक पहुंचे थे जहां उन्हें चक्कर आया और वे गिर पड़े। उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन अमित अपने दिल के हाथों हार बैठे। इस मामले के बाद से लोगों में इस बात को लेकर सनसनी फैल गई कि आखिर बिना किसी बीमारी के पूरी तरह फिट होने के बाद भी इतनी कम उम्र में अमित को कार्डियक अरेस्ट कैसे आ गया? आइए जानते हैं आखिर सुबह के समय ऐसा क्यों होता है?

विज्ञापन

क्या बोले डॉक्टर?

बुलंदशहर के डॉक्टर हितेश कौशिक बताते हैं कि युवाओं में हार्ट और उसकी बीमारियों के बढ़ने के पीछे कई कारण शामिल हैं। जैसे कि स्ट्रेस, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, शराब का सेवन करना, बेवक्त खाना खाना आदि। ये सभी फैक्टर दिमाग और हार्ट समेत इंटरनल ऑर्गेन्स को भी डैमेज करते हैं। धूम्रपान करने से भी युवाओं में हार्ट अटैक की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौजवानों की सेहत पर सीधा अटैक करने वाला सबसे प्रमुख फैक्टर स्ट्रेस ही है। अमित को भी सडन कार्डियक अरेस्ट आया था, जो कि कई मामलों में स्ट्रेस की वजह से भी आता है।

विज्ञापन

सुबह के समय क्यों बढ़ रहे हैं कार्डियक अरेस्ट के मामले?

नोएडा बेस्ड कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर निशीथ चंद्रा बताते हैं कि सुबह रातभर सोने के बाद सुबह का समय शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नींद के दौरान शरीर का तापमान और हृदय गति सामान्य रहती है, लेकिन जागते ही अचानक से शारीरिक गतिविधि शुरू करने से हार्ट पर प्रेशर पड़ सकता है। यह स्थिति विशेष रूप से उन लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है, जो पहले से दिल की बीमारियों से ग्रस्त हैं या जिनका लाइफस्टाइल अनहेल्दी होता है।

विज्ञापन

कोर्टिसोल हार्मोन भी कारण

डॉक्टर बताते हैं कि सुबह के समय शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन भी तेजी से रिलीज होता है। यह हार्मोन तनाव और स्ट्रेस वाला हार्मोन होता है। इस हार्मोन से खून गाढ़ा हो जाता है और प्लेटलेट्स भी चिपचिपे हो जाते हैं, जिस कारण ये दोनों आपस में जम जाते हैं। यह हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का कारण बन जाती है। मॉर्निंग वॉक से पहले कम पानी पीने और रात को मानसिक तनाव और चिंता के साथ सोना भी एक कारण होता है।

विज्ञापन

कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए टिप्स

अगर आप सुबह वॉक या दौड़ने जाते हैं, तो शारीरिक गतिविधि को धीरे-धीरे बढ़ाएं। अचानक ज्यादा मेहनत करने से बचें।

यदि आप दिल की बीमारी से ग्रस्त हैं, तो नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

विज्ञापन

सुबह के समय मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन या हल्का योगा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

संतुलित आहार लें, जैसे ताजे फल, सब्जियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाना खाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ