Uterine Cancer Symptoms: यूट्रस या बच्चेदानी महिलाओं की रिप्रोडक्टिव सिस्टम का एक जरूरी भाग है। ऐसे में हर महिला के लिए उसके यूट्रस का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है, लेकिन आजकल अनहेल्दी डाइट, खराब जीवनशैली और तनाव की वजह से महिलाओं में प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
यूटेरस में गांठ, सिस्ट, इन्फेक्शन जैसी समस्याएं होने पर प्रेगनेंसी में समस्या आती हैं। आजकल महिलाओं में यूटेराइन कैंसर के मामले काफी बढ़ रहे हैं। महिलाओं की सबसे ज्यादा मौत यूटरस कैंसर की वजह से होती है। यूटरस कैंसर को एंडोमेट्रियल कैंसर (Endometrial Cancer) व यूटेराइन कैंसर (Uterine Cancer) के नाम से भी जाना जाता है।
यह तब होता है जब एंडोमेट्रियम (यूट्रस की अंदर की लेयर) की सेल्स असामान्य रूप से अलग-अलग होकर बढ़ने लगती हैं। ये सेल्स ट्यूमर में बदलकर आगे चलकर कैंसर में बदल जाती हैं। यूटरस कैंसर होने पर शरीर में कई शुरुआती संकेत मिल जाते हैं। आइए जान लेते हैं इसके लक्षण…
पेट में दर्द
पेट के नीचे वाले भाग में दर्द और ऐंठन होना यूटेराइन कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा पेल्विस में ऐंठन महसूस हो सकती है।
ब्लीडिंग होना
पीरियड्स के अलावा अन्य दिनों में ब्लीडिंग हो रही है तो इन लक्षणों को गलती से भी इग्नोर न करें। ये बच्चेदानी में कैंसर का संकेत हो सकता है।
कई दिनों तक पीरियड रहना
अगर पीरियड्स नॉर्मल से ज्यादा दिनों तक होते हैं, तो यह यूटेराइन कैंसर/बच्चेदानी में कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या भी होती है।
बार-बार पेशाब आना
कुछ महिलाओं को यूरिन करने के दौरान बहुत दर्द और जलन महसूस हो सकती है। ऐसा कुछ भी महसूस होता है तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
मेनोपॉज के बाद डिस्चार्ज होना
मेनोपॉज के बाद कुछ महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होना भी यूटेराइन कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर ऐसा कुछ दिखे तो अपनी जांच करवाएं।
इंटरकोर्स करते समय दर्द होना
अगर महिला को इंटरकोर्स करते समय बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है या अनकंफरटेबल महसूस हो, तो ये भी एक संकेत हो सकता है।
ये भी पढ़ें- प्रोस्टेट कैंसर क्या है? क्यों आसानी से नहीं दिखते इसके लक्षण? कैसे करें बचाव
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
5 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
8 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
10 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
11 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
13 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines