Jaggery With Milk Tea: आजकल सेहत को लेकर जागरूक लोग चाय में चीनी की जगह गुड़ इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. माना जाता है कि गुड़ प्राकृतिक होता है और शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है. अक्सर लोगों की सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय से ही होती है. ऐसे लोग सोचते हैं कि सुबह की शुरुआत ही चीना से करेंगे तो सेहत खराब होगी, इसलिए कई लोग उसे हेल्दी बनाने के लिए गुड़ डाल देते हैं.
लेकिन आयुर्वेद के अनुसार हर हेल्दी चीज हर तरह से सही हो, ऐसा जरूरी नहीं. खासकर जब बात दूध वाली चाय की हो, तो गुड़ डालना सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है. इसी वजह से आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें: दूध के आइस क्यूब्स चेहरे पर लगाने से क्या होगा? रिजल्ट जानकर रह जाएंगे हैरान
आयुर्वेद क्या कहता है दूध और गुड़ के मेल पर?
आयुर्वेद के मुताबिक हर खाद्य पदार्थ का अलग स्वभाव, तासीर और पाचन असर अलग होता है. गुड़ की तासीर गर्म मानी जाती है, जबकि दूध ठंडी तासीर वाला होता है. जब इन दोनों को एक साथ लिया जाता है, तो शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है. आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है कि दूध और गुड़ का यह मेल असंगत आहार की श्रेणी में आता है, जिसे लंबे समय तक लेने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, खासकर पाचन तंत्र पर.
दूध वाली गुड़ की चाय से हो सकती हैं ये परेशानियां
गुढ़ वैसे को सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें विटामिन, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और पौटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति रोजाना दूध वाली चाय में गुड़ डालकर पीता है, तो उसे धीरे-धीरे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. जैसे गैस बनना, पेट फूलना, दस्त, पेट दर्द या उल्टी आदि की समस्या हो सकते हैं. कुछ मामलों में त्वचा से जुड़ी दिक्कतें जैसे खुजली या रैशेज भी देखने को मिलती हैं. आयुर्वेद के अनुसार ठंडी और गर्म तासीर की चीजों का गलत मेल शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ा सकता है, जिससे इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है.
चाय में गुड़ की जगह क्या है बेहतर विकल्प?
अगर आप दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं, तो उसमें गुड़ की बजाय सीमित मात्रा में चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है. आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन पाचन के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. वहीं, अगर आप गुड़ का फायदा लेना चाहते हैं, तो उसे बिना दूध की चाय, काढ़े या भोजन के बाद छोटे टुकड़े के रूप में लेना बेहतर होता है. सही समय और सही जानकारी से ही कोई भी खाद्य पदार्थ शरीर को पूरा लाभ पहुंचाता है.
यह भी पढ़ें: कितना सस्ता है Vietnam घूमना? जानिए भारत के 50,000 यहां कितने करोड़ हो जाते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
8 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
8 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
12 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
13 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
17 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines