क्या नॉर्मल है पेशाब के दौरान ठंड लगना? कहीं इस गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Urine Symptoms: पेशाब रुक-रुक कर आना या पेशाब के दौरान ठंड लगना गंभीर बीमारियों जैसे डायबिटीज और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का संकेत हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक उपचार से समाधान।

Source-freepik

Urine Symptoms: कई बार हमारे शरीर में कुछ ऐसी बीमारियां पनप रही होती है, जिसके लक्षण हम समझ नहीं पाते हैं। जैसे पेशाब रुक-रुक कर आना। पेशाब हमारी पूरी बॉडी के बारे में बता सकता है, उसमें थोड़ा बदलाव बड़ी बीमारी का संकेत होका है। ठीक वैसे ही पेशाब के दौरान ठंड लगना या फिर पेशाब ठंडा आना दिमाग की बीमारी का लक्षण होता है। हालांकि, ये अनुभव लोगों को सामान्य लग सकता है लेकिन बार-बार इस परेशानी को महसूस करने पर आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

क्यों होता है ऐसा?

आयुर्वेदाचार्य तनमय गोस्वामी बताते हैं कि जब किसी को बहुत ज्यादा स्ट्रेस और टेंशन हो जाती है। उन्हें अक्सर पेशाब रुक-रुककर आएगा और फिर फुरफुरी धारा में पेशाब आएगा। इसमें लोगों को पेशाब रुकने के बाद ठंड महसूस होती है और कई बार यूरिन भी ठंडा रिलीज होता है। ऐसे में ये समस्या डायबिटीज के अलावा, न्यूरो प्रॉब्लम का भी लक्षण है।

विज्ञापन

कौन सी बीमारियों का संकेत?

ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम

विज्ञापन

दरअसल, पेशाब करने की प्रक्रिया शरीर के ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम द्वारा नियंत्रित होती है। जब हमारा ब्लैडर पेशाब करने के बाद खाली होता है, तो शरीर में अचानक ब्लड प्रेशर या तापमान में हल्का बदलाव दिखाई देता है, जिससे सिहरन और ठंड सी लगती है। इसे pee shiver (पी शिवर) भी कहा जाता है। असल में इसमें पेशाब करते हुए कंपन होती है, जो ठंडी का अहसास देती है।

नर्वस सिस्टम से जुड़े रोग

विज्ञापन

पेशाब में कंपन या ठंडक होने के पीछे कुछ न्यूरोलॉजिकल स्थितियां जैसे मल्टीपल स्केलेरोसिस (MS) या स्पाइनल कॉर्ड इंजरी भी शामिल है। ये बिमारियां गंभीर होती हैं क्योंकि ये मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी रहती है। इस बीमारी में मरीज को देखनें में भी परेशानी होती है।

डायबिटीज

विज्ञापन

हालांकि, बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का सबसे कॉमन संकेत होता है लेकिन उससे भी ज्यादा गंभीर लक्षण पेशाब रुक-रुककर आना या पेशाब का तापमान ठंडा महसूस करना है। इसलिए, हमें इस लक्षण को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई बार मरीजों को टाइप-2 में भी ये समस्या होती है।

कैसे पाएं इस समस्या से राहत?

तनमय गोस्वामी बताते हैं कि आयुर्वेदिक उपाय से इस समस्या से छुटकारा पाने में काफी मदद मिल सकती है। इसके लिए बस हमें कुछ चीजों की जरूरत है। पाठा, गोखरू और कौंच पाउडर। इन सभी को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करना है। इसे दिन में या खाली पेट खाना सबसे बेहतरीन होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ