---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पेशाब करते वक्त जलन होना है कई गंभीर बीमारियों का संकेत, डाक्टर से जानें इलाज

Urine Symptoms: पेशाब करते समय जलन होना सामान्य नहीं है। यह संकेत है कि आपका शरीर बीमारियों के घेरे में है। कई बार किडनी स्टोन से लेकर कैंसर तक कई गंभीर बीमारियों का संकेत होता है पेशाब में जलन होना। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Urine Symptoms: पेशाब करते समय जलन होना आम समस्या लग सकती है लेकिन इसे हल्के में लेने सही नहीं है। कई बार यह संकेत गंभीर बीमारियों के होते हैं। किडनी स्टोन से लेकर UTI तक जैसी बीमारियों में पेशाब करते समय जलन होती है। अक्सर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज करते हैं जो कि सही नहीं है। आजकल की लाइफस्टाइल में पेशाब से संबंधित रोग इतने बढ़ गए हैं कि समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि यह कौन सी बीमारी का लक्षण है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जेएस आयुर्वेजदा की डॉक्टर ज्योति श्रीकांत बताती हैं कि अगर पेशाब में जलन और पेशाब करते हुए जलन हो रही है तो यह किडनी स्टोन होने का सबसे बड़ा लक्षण होता है। कई बार यूटीआई होने पर भी पेशाब करते समय जलन होती है, इसलिए कभी भी इस संकेत को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-हेपेटाइटिस की बीमारी में कौन सा अंग होता है डैमेज, क्या है लक्षण, ऐसे करें बचाव

कौन-कौन सी बीमारियों के रिस्क?

पेशाब में जलन होने पर कई रोगों के होने की संभावना रहती हैं:

---खबर नीचे जारी है---

किडनी स्टोन- जब भी किडनी में किसी प्रकार की कोई गंभीर समस्या होती है या फिर किडनी में स्टोन बन जाते हैं, तो पेशाब करने में तेज जलन हो सकती है।

UTI- अगर आपको यूटीआई का इंफेक्शन हो रहा है तो भी पेशाब करते समय जलन होने की समस्या हो सकती है। ऐसा महिलाओं के साथ ज्यादा होता है।

---खबर नीचे जारी है---

प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स- पुरुषों में पेशाब करते समय जलन की समस्या प्रोस्टेट अंग में डैमेज या बीमारी होने का संकेत होता है। यह समस्या पुरुषों में अक्सर उम्र बढ़ने पर होती है। इसमें प्रोस्टेट के आसपास की ग्रंथियों में सूजन और संक्रमण हो जाता है जिस वजह से यह समस्या होती है।

डिहाइड्रेट बॉडी- अगर बहुत ज्यादा कम पानी पीता है तो उसे भी पेशाब करते समय जलन और उसके साथ बदबू आने की समस्या भी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

कैंसर- ब्लैडर कैंसर होने पर भी पेशाब करते समय जलन होती है। इसलिए, हमें ऐसी समस्या बार-बार होने पर डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

पेशाब में जलन के बारे में कैसे पता करें?

जब भी आपको ऐसा संकेत बार-बार दिख रहा है तो आपको खुद से दवा लेने से बचना चाहिए और एकबार डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। वे आपको कुछ जरूरी टेस्ट करवाने के लिए कह सकते हैं, जिनमें-

  • यूरिन कल्चर टेस्ट।
  • यूरिन एनालाइसेस।
  • अल्ट्रासाउंड।
  • सिटी स्कैन।
  • सिस्टोस्कोपी टेस्ट करवाने के लिए कह सकते हैं।

कैसे बचें इस समस्या से?

हालांकि, पेशाब से संबंधित कोई गंभीर बीमारी होती है तो उसके लिए दवाएं दी जाती है लेकिन अगर आपको सामान्य जलन हो रही है तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे राहत पा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---
  • इसके लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए।
  • अपनी डाइट में दही को शामिल करें। इससे गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
  • धनिये का पानी पिएं।
  • अजवाइन का पानी पिएं।

ये भी पढ़ें-छप-छप करना मस्ती या इंफेक्शन का बुलावा? बारिश में भीगने से पहले जान लें इसके नुकसान

First published on: Jul 27, 2025 10:16 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola