Urine Symptoms: कई बार हम काम के बीच या किसी जरूरी मीटिंग के समय पेशाब आने पर जाते नहीं हैं और उस समय इसे टाल देते हैं। शायद आप ऐसा सोचते होंगे कि एक बार या दो बार पेशाब रोकना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन असल में ये छोटी-छोटी आदतें आपके शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। जी हां, पेशाब रोकने से हमें कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप अपनी इस आदत को समय रहते नहीं बदलते हैं, तो आपको इससे क्या बीमारियां हो सकती हैं? आइए जानते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
सिंथिया टेलर चावौस्टी, गैस्ट्रो एक्सपर्ट, बताती हैं कि पेशाब से जुड़ी बीमारियां बहुत गंभीर हो गई है। आजकल लोगों को पानी ज्यादा पीने की सलाह दी जाती है, ताकि हाइड्रेशन लेवल सही रहे। मगर इससे बार-बार पेशाब भी आता है। इससे परेशान होकर या फिर काम में बिजी होने के चलते पेशाब को रोकना सही आदत नहीं है। इससे बॉडी में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और बैक्टीरिया पनप सकते हैं। अगर इसे सही समय पर बदला नहीं गया, तो इसका साइड इफेक्ट शरीर के अन्य अंगों पर भी पड़ सकता है।
कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?
1. यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI)
यूटीआई इन दिनों बहुत कॉमन बीमारी बन चुकी है। ये कई लोगों को सिर्फ इस वजह से ज्यादा होती है क्योंकि वे पेशाब आने पर समय से नहीं जाते हैं और काफी देर तक उसे कंट्रोल करके बैठते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 5 चीजों को खाने से बढ़ेगा शरीर में प्रोटीन, ये संकेत न करें इग्नोर
2. ब्लैडर इंफेक्शन
ज्यादा समय तक यूरिन को रोकने से पेशाब रिवर्स हो जाता है, जिससे मूत्राशय में सूजन और संक्रमण का रिस्क बढ़ जाता है। ब्लैडर इंफेक्शन गंभीर हो सकता है, ये प्रजनन क्षमता को कमजोर कर सकता है। कई बार यहां की मांसपेशियों में भी कमजोरी हो जाती है, जिससे यूरिन लीक करने की समस्या हो सकती है।
3. किडनी डैमेज
पेशाब रिवर्स होने से किडनी में इंफेक्शन के साथ किडनी स्टोन की प्रॉब्लम की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कई बार किडनी इतनी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाती है कि इससे किडनी रिप्लेस की नौबत भी आ जाती है।
सही आदत अपनाएं
- पेशाब को ज्यादा समय तक रोकने से बचें।
- रात को सोने से पहले पेशाब जरूर करें।
- घर से बाहर निकलने से पहले भी एकबार पेशाब जरूर करें।
- यदि आप किसी ऐसे स्थान पर जा रहे हैं, जहां आपको वॉशरूम मिलने में मुश्किल हो सकती है, तो भी घर से एकबार पेशाब करना न भूलें।
- पानी सही मात्रा में पिएं, ताकि हाइड्रेशन बना रहे लेकिन बार-बार पेशाब का ओवरफ्लो न हो।
ये भी पढ़ें-हर 2 सेकंड में किसी को खून की जरूरत, रक्तदाता को भी मिलता फायदा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
38 mins agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
3 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
17 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
18 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
22 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines